फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students failed again in 12th

AMU: 12वीं में फेल छात्रों ने किया फिर प्रदर्शन, पुनर्मूल्यांकन कराने की कर रहे मांग

Sat, 18 May 2024 04:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 18 May 2024 04:00 AM IST
सार

एएमयू के 12वीं फेल छात्रों ने फिर बाबे सैयद पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने जानबूझकर फेल करने और कम अंक देने का आरोप लगाया था। उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन करने की मांग की।

विज्ञापन
Students failed again in 12th
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के स्कूल के 12वीं फेल छात्रों ने शुक्रवार को दोबारा बाबे सैयद पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रॉक्टोरियल टीम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


17 मई देर शाम कई छात्र बाबे सैयद पर प्रदर्शन करने पहुंचे। इसी बीच प्रॉक्टोरियल टीम भी पहुंच गई। छात्राें ने कहा कि आंतरिक और प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक नहीं दिए गए, जिसकी वजह से उनके भविष्य पर असर पड़ रहा है। इसलिए अंकों का समायोजन किया जाए, ताकि वह स्नातक में प्रवेश ले सकें।
विज्ञापन


तीन दिन पहले ही 15 मई को 12वीं के नतीजे आए थे, जिसमें 94.07 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। इसमें कुछ छात्र फेल हो गए थे और कुछ के अंक कम आए थे। आक्रोशित छात्रों ने बाबे सैयद पर हंगामा किया था। छात्रों ने जानबूझकर फेल करने और कम अंक देने का आरोप लगाया था। उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन करने की मांग की थी। उनके समर्थन में छात्र नेता भी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed