फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students expelled for lockout and protest

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: तालाबंदी-प्रदर्शन पर छात्र निष्कासित, कैंपस में आने पर रोक

Sat, 22 Aug 2026 10:09 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 22 Aug 2026 10:09 AM IST
सार

लोकेश तिवारी ने 3, 5 और 19 अगस्त को धर्म समाज महाविद्यालय और एसवी कॉलेज के एलएलबी व बीएएलएलबी छात्रों के साथ विश्वविद्यालय में धरना-प्रदर्शन और तालाबंदी की।

विज्ञापन
Students expelled for lockout and protest
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रबुद्ध सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र लोकेश तिवारी को अनुशासनहीनता और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्यों में व्यवधान डालने के आरोप में एक माह के लिए विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया है। प्रशासन ने उनके विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार लोकेश तिवारी ने 3, 5 और 19 अगस्त को धर्म समाज महाविद्यालय और एसवी कॉलेज के एलएलबी व बीएएलएलबी छात्रों के साथ विश्वविद्यालय में धरना-प्रदर्शन और तालाबंदी की। आरोप है कि उन्होंने छात्रों को प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया, जिससे विश्वविद्यालय के कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई।
विज्ञापन


लोकेश तिवारी के छात्रावास में बार-बार जाने और छात्रों के समूह के साथ वहां पहुंचने से भोजन व्यवस्था और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने की शिकायतें मिली थीं। छात्रावास के छात्रों, वार्डन और सह-वार्डन की ओर से भी इस संबंध में लिखित रूप से अवगत कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र लोकेश तिवारी के आचरण में सुधार नहीं हुआ और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं में उनकी दोबारा संलिप्तता पाई गई तो उन्हें स्थायी रूप से विश्वविद्यालय से निष्कासित किया जा सकता है।-प्रबुद्ध सिंह, कुलसचिव, आरएमपीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed