फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students did not mark sheets protesed agaist principle

मार्कशीट नहीं आने पर छात्र-छात्राओं ने किया हंगामा

Tue, 25 Aug 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अतरौली
अमर उजाला ब्यूरो/अतरौली Updated Tue, 25 Aug 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं की सुनवाई नहीं होने पर छात्र-छात्राओं ने वीरांगना अवंतीबाई राजकीय डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा किया। साढे़ तीन घंटे तक प्राचार्य ऑफिस को घेरे रहे तथा कोई भी कामकाज नहीं होने दिया। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए कॉलेज स्टाफ के भी हाथपांव फूल गए। पुलिस बुलानी पड़ी। सपा नगराध्यक्ष डॉ. कबीर खान भी कॉलेज पहुंचे और समस्या समाधान नहीं होने पर मोर्चा खोलने की चेतावनी दे डाली।
विज्ञापन


वीरांगना अवंतीबाई राजकीय डिग्री कॉलेज के छात्रों का कहना है कि बीए, बीएससी और बीकॉम की अंकतालिकाएं अभी तक नहीं आई हैं। इससे उनके आगे की कक्षाओं के एडमीशन फॉर्म नहीं भरे जा रहे हैं। कई बार कॉलेज प्रशासन से कहा गया मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके विरोध में छात्र सुबह से ही कॉलेज के गेट पर धरने पर बैठ गए। स्टाफ ने छात्रों को समझाने का भरसक प्रयास किया मगर आक्रोशित छात्रों ने एक नहीं सुनीं। बाद में छात्रों ने कॉलेज में सब काम काज ठप करा दिए और प्राचार्य के ऑफिस को घेर लिया।
विज्ञापन


छात्रों ने कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए प्राचार्य ने पुलिस को सूचना दे दी। एसआई लाखन सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर सपा नगराध्यक्ष डॉ. कबीर खान भी मौके पर आ गए। उन्होंने छात्रों की बात सुनकर विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन से बात की। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि छात्रों की साल बर्बाद हुई तो आंदोलन किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि विवि से छात्रों की मार्कशीट नहीं आई हैं। समस्या समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही सभी कॉलेजों को पत्र भेज दिया है कि वह इंटरनेट की मार्कशीट से छात्रों के एडमीशन फॉर्म जमा कर लें। मार्कशीट आते ही उपलब्ध करा दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में पंकज, अखेलेश, सतेंद्र, ज्ञानेंद्र, बालकिशन, दीपक, वरुण, किशनलाल, राजेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed