फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students create ruckus in AMU Engineering Faculty

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी: इंजीनियरिंग फैकल्टी में छात्रों का हंगामा, उपस्थिति को लेकर लगाया सड़क पर जाम

Sun, 22 Feb 2026 01:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 22 Feb 2026 01:35 PM IST
सार

छात्र नेता फैसल त्यागी ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य बताई जाती है, लेकिन इस सत्र में अलग-अलग स्तर पर 30 से 40 प्रतिशत उपस्थिति को लेकर भिन्न निर्देशों की चर्चा रही।

विज्ञापन
Students create ruckus in AMU Engineering Faculty
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग फैकल्टी में हंगामा करते छात्र - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय में उपस्थिति को लेकर छात्रों ने 21 फरवरी को हंगामा किया। छात्रों ने इंजीनियरिंग विभाग के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे करीब 20 से 30 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। इससे पहले शनिवार को छात्रों ने हंगामा किया था।

विज्ञापन


सड़क पर जाम लगने की सूचना मिलते ही प्रॉक्टर प्रो. नवेद खान प्रॉक्टोरियल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझाने की कोशिश की। छात्र नेता फैसल त्यागी ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य बताई जाती है, लेकिन इस सत्र में अलग-अलग स्तर पर 30 से 40 प्रतिशत उपस्थिति को लेकर भिन्न निर्देशों की चर्चा रही, जिससे छात्रों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


उनका कहना है कि स्पष्ट दिशा-निर्देश न होने के कारण कई छात्रों को परीक्षा से वंचित कर दिया गया। छात्रों ने मांग की है कि वर्तमान सत्र के लिए उपस्थिति मानदंड में राहत दी जाए तथा जिन छात्रों को परीक्षा से रोका गया है, उन्हें परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाए। छात्रों को समझाने का प्रयास किया गया। इसके बाद छात्र वापस चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed