{"_id":"6515c390d5bb79a4b8051670","slug":"students-closed-bab-e-syed-and-staged-a-dharna-against-the-selection-committee-in-amu-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: छात्रों ने वीसी को बताए नियम, बोले- कार्यवाहक कुलपति के पास नहीं है स्थायी नियुक्ति देने का अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: छात्रों ने वीसी को बताए नियम, बोले- कार्यवाहक कुलपति के पास नहीं है स्थायी नियुक्ति देने का अधिकार
Thu, 28 Sep 2023 11:49 PM IST
चमन शर्मा
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:49 PM IST
सार
एएमयू छात्रों ने कहा कि उन्हें सलेक्शन कमेटी से कोई परहेज नहीं है। सलेक्शन कमेटी होनी चाहिए, लेकिन अवैध सलेक्शन कमेटी के पक्ष में वह नहीं हैं। छात्रों ने कार्यवाहक कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
बाब ए सैय्यद गेट पर धरने पर बैठक एएमयू छात्र
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एएमयू में सलेक्शन कमेटी के खिलाफ छात्रों ने बाब-ए-सैयद बंद कर धरना दे दिया। शुक्रवार को सलेक्शन कमेटी होनी है। बुधवार को छात्रों ने धमकी दी थी अगर बृहस्पतिवार को शाम 5 बजे तक सलेक्शन कमेटी को निरस्त नहीं किया, तो उसके विरोध में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्धारित समय पूरा हो गया, लेकिन सलेक्शन कमेटी निरस्त नहीं की गई। इसके विरोध में छात्रों ने बाब-ए-सैयद बंद कर दिया। छात्रों ने कहा कि सलेक्शन कमेटी अवैध है, क्योंकि कोई भी कार्यवाहक कुलपति के पास स्थायी नौकरी देने की शक्ति नहीं होती है। यह एएमयू का एक्ट है। जब कार्यवाहक कुलपति सलेक्शन कमेटी कराएंगे तो वह अवैध होगा। बाद में कानूनी अड़चनें आ सकती हैं, क्योंकि एक्ट का उल्लंघन हुआ है।
विज्ञापन
छात्रों ने कहा कि उन्हें सलेक्शन कमेटी से कोई परहेज नहीं है। सलेक्शन कमेटी होनी चाहिए, लेकिन अवैध सलेक्शन कमेटी के पक्ष में वह नहीं हैं। छात्रों ने कार्यवाहक कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने कहा कि छह महीने के बाद कुलपति पैनल की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। इस में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने कहा कि चयन समिति के विरोध में कुछ छात्रों ने बाब-ए-सैयद बंद कर दिया है। शुक्रवार को सलेक्शन कमेटी होगी।