{"_id":"5df3ed1d8ebc3e87f62f5c71","slug":"student-suicide-iglass-news-ali2213792114","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड छात्र ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड छात्र ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
गुड्डू कुमार का फाइल फोटो।
- फोटो : IGLASS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में भीलपुर रोड पर स्थित एक मकान में किराए पर रह रहे डीएलएड के छात्र ने शुक्रवार को पंखे से लटक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से नीचे उतारा। मृतक के परिजनों ने मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए मना कर दिया। लेकिन ससुराल वालों की शिकायत पर गोंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोंडा थाना क्षेत्र के गांव कछोटपुरा निवासी गुड्डू कुमार (21) पुत्र राजेंद्र सिंह भीलपुर रोड पर लाल बहादुर शर्मा के मकान में किराए पर रहता था। गुड्डू गांव रामनगरिया स्थित बौहरे हरी सिंह डिग्री कॉलेज में डीएलएड का छात्र था। उसके साथ शिक्षक विष्णु शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा निवासी गिंदौरा भी रहते थे। विष्णु शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6:30 बजे वह कॉलेज में पढ़ाने के लिए गए थे।
दोपहर तीन बजे कमरे पर लौटकर आए तो गुड्डू ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने दूसरे कमरे के जंगले से अंदर झांककर देखा तो कमरे में गुड्डू का शव मफलर के सहारे पंखे से लटका हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा। मृतक के भाई प्रवीण ने मामले में कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया, लेकिन मृतक के ससुरालियों की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी छह माह पहले पूजा निवासी नगला बेर थाना बल्देव (मथुरा) के साथ शादी हुई थी।