फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student shot in enmity, uproar

रंजिश में छात्र को गोली मारी, हंगामा

Tue, 29 Jun 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Student shot in enmity, uproar
महानगर के देहलीगेट क्षेत्र में खैर रोड पर सोमवार शाम पुरानी रंजिश में छात्र को गोली मार दी गई। घटना के वक्त छात्र डीएस कॉलेज से लौट रहा था। घटना के बाद भागते हमलावरों को रोकने की लोगों ने कोशिश की, मगर सफल नहीं हो सके। इसके बाद वहां हंगामा हुआ। खबर पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

इंदिरा नगर निवासी लक्की पुत्र गुरमीत ने 12वीं पास किया है और वह उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए डीएस कॉलेज गया था। वहां से टिर्री से लौट रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह खैर अड्डे के पास पहुंचा, तभी तीन युवकों ने रोककर उससे मारपीट शुरू कर दी और एक ने तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन

गोली लक्की के पैर में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। इससे वहां भगदड़ मच गई। हमलावर धमकी देते हुए भागे और पब्लिक ने उन्हें घेरने की कोशिश की। मगर पकड़े नहीं जा सके। खबर पर पुलिस भी आ गई। तत्काल उसे पहले जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर परिजन भी मेडिकल पहुंच गए थे। जहां उन्होंने कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। मगर पुलिस ने उन्हें शांत किया। इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार पुरानी रंजिश में घटना होना बताया जा रहा है। तहरीर का इंतजार है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed