फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student leader Ajay Singh demands AMU administration to construct a temple in campus

छात्र नेता अजय सिंह ने एएमयू प्रशासन से की कैंपस में मंदिर बनवाने की मांग

Thu, 27 Dec 2018 09:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 27 Dec 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
Student leader Ajay Singh demands AMU administration to construct a temple in campus
एएमयू छात्र नेता अजय सिंह - फोटो : youtube

नोएडा में नमाज को लेकर हंगामा एवं बयानबाजी करने वाले छात्र संघ के नेता इतने ही सहिष्णु हैं तो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैंपस में अपने हिंदू भाईयों के लिए एक मंदिर क्यों नहीं बनवा देते। यह कहना है कि एएमयू के छात्र नेता ठाकुर अजय सिंह का।

विज्ञापन


नोएडा प्रकरण के बाद एएमयू छात्र संघ के नेताओं के बयान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नोएडा हमारे यहां से 120 किलोमीटर दूर है। वहां हम एक पार्क में नमाज पढ़ने और उस पर किसी प्रशासनिक नोटिस पर उबल रहे हैं। भारत को असहिष्णु साबित कर रहे हैं। यहां तक कि इमरान खान के बयान को भी तारीफों के साथ सोशल मीडिया में शेयर कर रहे हैं। लेकिन क्या कभी सोचा है कि कैंपस में गैर मुस्लिमों के लिए क्या कर रहे हैं। 
विज्ञापन


धार्मिक स्वतंत्रता के आधार पर हमारे मुसलमान साथी हर हॉस्टल में नमाज पढ़ सकते हैं, जो जरूरी भी है। पर क्या कभी हमने सोचा है कि साथ पढ़ने वाले हिंदू भाईयों की पूजा अर्चना के लिए एक देव स्थान बना दें। अजय सिंह ने एएमयू छात्र संघ एवं एएमयू प्रशासन से गैर मुस्लिम छात्रों के लिए कैंपस के अंदर मौलाना आजाद लाइब्रेरी के सामने पार्क में मां सरस्वती का एक छोटा सा मंदिर बनवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर गंगा जमुनी संस्कृति एवं धर्म निरपेक्षता की मिसाल पेश करेगी। उन्होंने एएमयू कुलपति से मंदिर स्थापित करने तथा रोज शाम में आरती करने की इजाजत सभी छात्रों को देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed