फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   student injured from stain granade

छात्र बोले- स्टन ग्रेनेड से जख्मी हुआ पंजा

Tue, 17 Dec 2019 10:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
student injured from stain granade
दोनों छात्रों के दाहिने हाथ के पंजे जख्मी
विज्ञापन

एक एलएलबी का तो दूसरा पीएचडी का छात्र
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 15 दिसंबर की रात हुए बवाल में 50 से ज्यादा छात्र जख्मी हो गए थे। इनमें चार छात्रों को ज्यादा चोटें आई थीं। दोनों छात्रों के दाहिने हाथ के पंजे ज्यादा जख्मी हो गए हैं। इनका इलाज एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

चुंगी गेट निवासी नासिर के दाहिने हाथ का पंजा बुरी तरह से जख्मी हो गया है। वह एलएलबी का छात्र है। नासिर ने बताया कि 15 दिसंबर की रात 7:45 बजे उन्हें प्रोटेस्ट मार्च के लिए बुलाया गया। 8 बजे सैकड़ों छात्र पहुंच गए। नारेबाजी कर रहे थे, तभी पुलिस ने आंसू गैस भी छोड़ी। इसी दौरान उनके दाहिने हाथ से एक कठोर चीज टकराई और फट गई। इसमें उनका पंजा बुरी तरह से जख्मी हो गया। फीरोजाबाद के तारिक (शोधार्थी) ने नासिर की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भीड़ होने की वजह से वह गेस्ट हाउस तीन पर थे, तभी गेस्ट हाउस दो की तरफ से पुलिस ने स्टन ग्रेनेड फेंका, उन्हें लगा आंसू गैस का गोला है। उसके फटने से पहले उसे पानी में डालना चाहा, तभी वह फट गया, जिससे उनका पंजा बुरी तरह से जख्मी हो गया। इनके अलावा छात्र ताबिश व नदीम जख्मी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed