फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student dies due to electric shock in water heating rod

Aligarh News: पानी गर्म करने वाली रॉड में आया करंट, चपेट में आने से नौंवी के छात्र की मौत

Thu, 30 Nov 2023 10:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 10:56 PM IST
सार

अलीगढ़ में टप्पल के गांव करनपुर में नौंवी का छात्र स्कूल जाने से पहले रॉड से पानी गर्म कर रहा था। बाल्टी में रखे गर्म पानी को लोटे से निकाल कर देखने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। करंट का तेज झटका खाकर बाल्टी के ऊपर ही गिर गया। करंट लगने से छात्र की मौत हो गई।

विज्ञापन
Student dies due to electric shock in water heating rod
मृतक छात्र दिव्याशुं - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में टप्पल के गांव करनपुर में 30 नवंबर सुबह पानी गर्म करने वाली रॉड से पानी गर्म करते समय करंट की चपेट में आने से नौंवी के छात्र की मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा है। छात्र की मां गायत्री होनहार बेटे की मौत से सदमे में है।

विज्ञापन

 
करनपुर निवासी पूर्व प्रधान डंबर सिंह स्थानीय निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। उनके दो पुत्र हैं। बड़ा दिव्याशुं और छोटा बेटा हर्षित है। बड़ा बेटा 14 वर्षीय पुत्र दिव्याशुं अपने नहाने के लिए बिजली की पानी गर्म करने वाली रॉड से गर्म हो रहे पानी को देखने बाथरूम में गया था। वह देख रहा था कि पानी गर्म हुआ या है नहीं..? बाल्टी में रखे गर्म पानी को लोटे से निकाल कर देखने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। करंट का तेज झटका खाकर बाल्टी के ऊपर ही गिर गया। 
विज्ञापन


किशोर की चीख सुनकर दादी ने किसी तरह स्विच बोर्ड तक पहुंची और उसे बंद किया। रॉड का तार अलग किया। परिजन अचेत बेटे को आनन फानन में कस्बा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विश्वास नहीं हुआ तो परिजन उसे लेकर जेवर के अस्पताल पहुंचे। वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से पहले दीपांशु के परिजन किसी शादी समारोह में शामिल होने की तैयारी में जुटे हुए थे। दिव्याशुं स्कूल जाने के लिए गर्म पानी का इंतजार कर रहा था। दिव्याशुं के कस्बा स्थित श्रीजी पब्लिक स्कूल में कक्षा 9वीं का होनहार छात्र था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने छात्र की आत्मा की शांति के लिए छात्रों से दो मिनट का मौन कराकर विद्यालय में शोक अवकाश कर दिया। साथ ही विद्यालय के समस्त स्टाफ ने पीड़ित परिवार के साथ शोक संवेदना प्रकट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed