फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student died due to fever

अलीगढ़ः बुखार से छात्र की मौत, आठ डेंगू पॉजिटिव

Sat, 13 Nov 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Student died due to fever
मलखान सिंह जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात मोहित चौहान के 13 वर्षीय पुत्र की बुखार से मौत हो गई। बच्चा ब्लू बर्ड स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। जनपद में 8 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फार्मेसिस्ट मोहित चौहान अस्पताल परिसर के क्वार्टर में रहते हैं। इसी साल उनके पुत्र रिशांत का ब्लू बर्ड स्कूल में कक्षा सात में एडमिशन हुआ था। तीन-चार दिन पहले उसे हल्का बुखार आया था। एलाइजा टेस्ट में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई थी। अस्पताल के ही चिकित्सक उसका उपचार कर रहे थे। फार्मासिस्ट मुकेश गुप्ता ने बताया कि तबियत खराब होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में बच्चे को भर्ती कराया गया। वहां स्थिति में सुधार नहीं होने पर वे लोग बच्चे को लेकर उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को आठ लोगों की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

नहीं कम हो रही बुखार के मरीजों की भीड़
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं मलखान सिंह जिला अस्पताल सहित जनपद के सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भीड़ है। दीनदयाल अस्पताल में ही शुक्रवार को ओपीडी में बुखार के 149 मरीज पहुंचे। वार्ड में बुखार के 118 रोगी भर्ती हैं। सेहोर, बरौली, सरौल, लक्ष्मणगढ़ी, दतावली, इंद्रानगर व क्वार्सी में कैंप लगाकर 100 लोगों को दवाएं दी गई। 135 घरों के सर्वे में 33 बुखार के रोगी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed