{"_id":"6013135f8ebc3e2c3d40bd1d","slug":"student-die-in-road-accident-city-office-news-ali254872498","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या मंदिर के छात्र की गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्या मंदिर के छात्र की गिरकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के गोंडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के दसवीं कक्षा के छात्र की बृहस्पतिवार को स्कूल जाते समय साइकिल से गिरने के कुछ देर बाद मौत हो गई। हालांकि छात्र को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मौत ब्रेन हैमरेज से मौत होना बताया गया। इसके बाद स्कूल में शोकावकाश घोषित कर दिया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्यप्रकाश के अनुसार देहली गेट की नंदनवन कॉलोनी निवासी रोहित पुत्र दिनेश विद्यालय में दसवीं का छात्र था। रोजाना की तरह वह सुबह साइकिल से स्कूल आ रहा था। तभी स्कूल से कुछ कदम पहले अचानक गिर गया। साथी छात्रों व स्कूल आती शिक्षिकाओं ने उसे देखा तो तत्काल उसे लोगों की मदद से उठाकर विद्यालय में लाया गया।
मगर तब तक वह बेहोश हो चुका था। परिवार के लोगों को सूचना देकर उसको जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। साथ ही ब्रेन हैमरेज का अंदेशा जताया गया है। उसकी मौत के बाद विद्यालय में शोकावकाश घोषित कर दिया गया। उसके पिता फोर्स में हैं और मां शिक्षिका हैं। इस विषय में जब पिता से बात करने का प्रयास किया गया मगर शोक में डूबे होने के कारण वे बात नहीं कर सके।