फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student commits suicide by hanging

Aligarh News: छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sun, 08 Feb 2026 02:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Student commits suicide by hanging
गांव मंगूपुर में शनिवार को 19 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया है कि ट्यूशन की फीस मांगने पर छात्र की पिता से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सयंकी (19) पुत्र सुनील कुमार बीएससी का छात्र है। पिता सफाई कर्मचारी हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया है कि शनिवार की सुबह सयंकी ने पिता से ट्यूशन की फीस मांगी था। पिता ने फीस अगले माह जमा करने के लिए कहा। इससे नाराज होकर वह कमरे में चला गया। परिवार के अन्य सदस्य भी काम से बाहर चले गए। दोपहर को जब मां घर वापस लौटकर आई तो बेटा कमरे में फंदे पर मफलर के सहारे लटका हुआ था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। परिजन छात्र को फंदे से उतारकर अलीगढ़ स्थित जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र दो भाइयों में बड़ा था। थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया है कि शव का पोस्टमार्टम अलीगढ़ में हुआ है, घटना के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed