फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student beaten up in AMU Habib Hall

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय: हबीब हॉल में घुसकर छात्र को पीटा, पूर्व छात्र व उसके साथियों के खिलाफ दी तहरीर

Mon, 18 Aug 2025 12:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 18 Aug 2025 12:43 PM IST
सार

बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र ने बताया कि नामजद पूर्व छात्र व उसके साथियों ने रात एक बजे उसके कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट की। साथ में बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Student beaten up in AMU Habib Hall
एएमयू - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हबीब हॉल के कमरा नंबर 143 में घुसकर आरोपियों ने बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र को पीट दिया। घटना 16 अगस्त रात एक बजे की है। इस संबंध में पूर्व छात्र व उसके साथियों के खिलाफ प्रॉक्टर कार्यालय के जरिये तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले में जांच करते हुए एएमयू इंतजामिया से सीसीटीवी मांग रही है।

विज्ञापन


बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र मो. कामरान राजी ने बताया कि नामजद पूर्व छात्र व उसके साथियों ने रात एक बजे उसके कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट की। साथ में बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में चोटें आई हैं। चश्मा भी टूट गया। आरोपियों ने रुपये भी छीन लिए। काफी देर तक बंधक बनाकर रखा।
विज्ञापन


तहरीर के अनुसार आरोपी पूर्व में भी अराजकता फैलाने में शामिल रह चुका है। वह खुद को अतीक अहमद का रिश्तेदार बताकर दबंगई करता है। मामले में 17 अगस्त सुबह प्रॉक्टर कार्यालय को दी गई तहरीर सिविल लाइंस थाने भेज दी गई है। सीओ तृतीय के अनुसार मामले में जांच की जाएगी। सीसीटीवी देखने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed