फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   strike of diploma eng.

हड़ताल से कई विभागों में कामकाज ठप

Thu, 03 Mar 2016 01:17 AM IST
aligarh
aligarh Updated Thu, 03 Mar 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन

अलीगढ़। ग्रेड पे 42 की जगह 4800 करने और एसीपी की सुविधा 07, 14 और 21 साल पर देने आदि मांग को लेकर जिलभर के विभिन्न विभागों में कार्यरत करीब 300 डिप्लोमा इंजीनियर्स हड़ताल पर चले गए हैं। इससे सभी विभागों के काम का सुर-ताल बिगड़ गया है। ऐसा कोई कार्य नहीं है जिसमें अवर अभियंता का रोल न हो इससे लगभग सभी कार्य ठप हो गए हैं। साइट विजिट तक नहीं हो रही है। भुगतान भी रुक गए हैं। विभागों को इस बात की चिंता है कि निर्माण कार्य अधर में हैं। कार्य पूरे न होने से जो बजट बचेगा वह 31 मार्च तक वापस हो जाएगा। अधिकारियों को यही चिंता सता रही है। 

मंगलवार तक डिप्लोमा इंजीनियर कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। आंदोलन से पीडब्लूडी विभाग में डामर तक खत्म हो गई है। स्टोरों पर ताले लटके हुए हैं। निर्माणाधीन सड़कों का हाल है कि कहीं गिट्टी डली है कहीं डामर नहीं हुई है। सड़क का काम जहां का तहां रुक गया है। एडीए में नक्शा पास नहीं हो रहा। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, पीडब्लूडी,  आरईएस, सहित करीब एक दर्जन से अधिक विभागों में सभी जूनियर इंजीनियर हड़ताल पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed