फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Strict arrangements for constable recruitment exam in Aligarh

अलीगढ़ में कड़े इंतजाम: सिपाही के लिए 17808 अभ्यर्थी आज देंगे इम्तिहान, 89040 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Fri, 23 Aug 2024 02:02 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 23 Aug 2024 02:02 AM IST
सार

परीक्षा को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
Strict arrangements for constable recruitment exam in Aligarh
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (कांस्टेबल) के लिए सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा आज 23 अगस्त से शुरू होगी। यह परीक्षा पांच दिन 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को होगी। अलीगढ़ जिले में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आज दो पालियों में 17808 अभ्यर्थी इम्तिहान देंगे जबकि पांच दिन होने परीक्षा में 89040 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। एक पाली में 8904 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे और रोडवेज विभाग को अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं।  
विज्ञापन


ये रहेगी व्यवस्था  
- परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती।  
- परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की होगी बायोमीट्रिक जांच। सभी केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी।    
- अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में प्रवेश पत्र दिखाकर निशुल्क यात्रा करने की प्रदेश सरकार ने दी है सुविधा।  
-  रेलवे ने स्पेशल परीक्षा ट्रेन का शुरू किया संचालन।  
- परीक्षा केंद्रों के आसपास 500 मीटर की परिधि में फोटो स्टेट दुकानों, कंप्यूटर सेंटर व साइबर कैफे रहेंगे बंद। केंद्रों में भी फोटोकॉपी मशीनों को बंद रखने के निर्देश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- पहली व दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होने से पहले रोडवेज बस अड्डों पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है ताकि अभ्यर्थियों को आवागमन में दिक्कत न हो। 

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

राजकीय कन्या इंटर काॅलेज सराय मानसिंह खिरनीगेट, रघुवीर सहाय इंटर काॅलेज खिरनीगेट पुलिस चौकी, बाबूलाल जैन इंटर काॅलेज जैनपुरी खिरनीगेट, हीरालाल बारहसैनी इंटर काॅलेज अचलताल, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, चंपा अग्रवाल कन्या इंटर काॅलेज अचलताल, गोपीराम पालीवाल इंटर काॅलेज द्वारिकापुरी अचलताल, चिरंजीलाल बालिका इंटर काॅलेज आगरा रोड सासनीगेट, श्री माहेश्वर इंटर काॅलेज मथुरा रोड सासनीगेट, नौरंगीलाल राजकीय इंटर काॅलेज घंटाघर, धर्म समाज महाविद्यालय जीटी रोड निकट अचलताल, श्री माहेश्वर गर्ल्स इंटर काॅलेज आगरा रोड मदारगेट, रतनप्रेम डीएवी बालिका इंटर काॅलेज नौरंगाबाद, डीएवी इंटर काॅलेज नौरंगाबाद, उदय सिंह जैन कन्या इंटर काॅलेज, एसएमबी इंटर काॅलेज रामघाट रोड, श्री टीकाराम कन्या इंटर काॅलेज सुपर मार्केट रामघाट रोड, श्री टीकाराम महाविद्यालय रामघाट रोड, जनता इंटर काॅलेज, अनूपशहर रोड छेरत, श्री अग्रसेन इंटर काॅलेज थाना रोड हरदुआगंज।

शहर के इन चाैराहों पर लगता है जाम
सारसाैल चाैराहा, मसूदाबाद चाैराहा, रसलगंज चाैराहा, गांधीपार्क चाैराहा, दुबे का पड़ाव चाैराहा, सासनीगेट चाैराहा, एटा चुंगी चाैराहा, क्वार्सी चाैराहा, गांधी आई हाॅस्पिटल, किशनपुर तिराहा, केला नगर तिराहा।

रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर बनाई गई हेल्प डेस्क 
रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने हेल्प डेस्क बनाई है। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से ट्रेनों से आने वाले अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए रास्ते व वाहनों की जानकारी दी जाएगी। इसी तरह मसूदाबाद व सारसाैल बस स्टैंड पर भी हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहां पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed