फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Strict action will be taken against those who put new tradition: DM

अलीगढ़ : नई परंपरा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

Wed, 20 Apr 2022 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those who put new tradition: DM
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करती जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे । - फोटो : CITY OFFICE
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें शहर के धर्म गुरु व संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने शहर में लाउडस्पीकर के जरिए हनुमान चालीसा का पाठ व अजान को लेकर उपजे विवाद को लेकर साफ किया कि किसी को भी किसी तरह की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं होगी। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर का माहौल खराब करने व अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देें। अगर कोई ऐसा कर रहा है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को सीधे अधिकारियों को दे सकते हैं।
विज्ञापन

सूचना देने वाला का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। डीएम ने कहा कि शहर में किसी तरह का आयोजन, जुलूस आदि बिना अनुमति नहीं निकलेगा। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि शहरवासी किसी के बहकावे में न आएं और गंगा-जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाने का काम करें। बैठक में एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा, एसपी सिटी कुलदीप गुनावत समेत धर्म गुरु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed