{"_id":"61f043e40465d5774a5215b0","slug":"strategy-being-made-in-the-offices-promotion-in-the-area-aligarh-news-ali283869032","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः कार्यालयों में बन रही रणनीति...क्षेत्र में हो रहा प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः कार्यालयों में बन रही रणनीति...क्षेत्र में हो रहा प्रचार
विज्ञापन
गोड़ा रालोद प्रत्याशी कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवओम शर्मा
चुनावी बिसात बिछ चुकी है। प्रचार भी जोर पकड़ रहा है। इसी कड़ी में जिले के खांटी जाटलैंड वाली इगलास सीट पर भी सियासत जोर पकड़े है। इस बीच प्रचार और प्रबंधन को गति देने के लिए चारों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के कार्यालय भी सज गए हैं। जहां कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं के बीच चुनावी चर्चा भी होने लगी है। प्रचार की तैयारियों से लेकर उसे अमली जामा पहनाने तक की कवायद जारी है। हां, एक बात जरूर है कि अब इन कार्यालयों में उस तरह की बात नहीं होती। एक दौर था, जब कार्यालयों पर सुबह से ही प्रचार सामग्री झंडे, बैनर, पोस्टर व बिल्ले लेने के लिए बड़ों व बच्चों की लाइन लगी रहती थी। कई बार कार्यालय का प्रबंधन देख रहे लोगों को झुंझलाहट तक आ जाती थी। अब वो दौर नहीं। आचार संहिता की तमाम बंदिशों के चलते अब प्रचार सामग्री का वितरण भी नहीं होता। बस सुबह कार्यकर्ता आते हैं। दिशा निर्देश के अनुसार प्रचार में निकल जाते हैं। इसके बाद दिन भर समर्थकों का आना जाना रहता है। अपने अपने अनुसार फीडबैक देते हैं और बताते हैं कि कहां क्या करना है। इस पर प्रबंधन देख रहे लोग अगले दिन प्रचार टोलियों को टिप्स देकर रवाना करते हैं।
भाजपा
भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी ने चुनाव कार्यालय अलीगढ़ रोड पर किशनजी मैरिज होम में बना रखा है। कार्यालय पर विधान सभा क्षेत्र प्रभारी आचार्य महेन्द्र सिंह, विधान सभा क्षेत्र संयोजक पीयूष दत्त शर्मा, विस्तारक अतुल मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी दिगंबर सिंह, कार्यालय प्रभारी चौ. श्यामबाबू सिंह के साथ ही गौरव शर्मा, सुमित अग्रवाल, विक्रम शर्मा, प्रभात चौधरी, नितिन अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। यहां से हर दिन की तरह एक टीम खुद प्रत्याशी की अगुवाई में। एक उनके भाई व दो टीमें संगठन के लोगों की प्रचार प्रसार के लिए निकली हुई थीं। शाम को ये टीमें आकर फीडबैक देती हैं और फिर अगली सुबह यही क्रम शुरू हो जाता है।
रालोद
रालोद सपा गठबंधन प्रत्याशी बीरपाल सिंह दिवाकर का कार्यालय कस्बा गोंडा में बस स्टैंड के समीप संचालित है। दोपहर के तीन बजे कड़ाके सर्दी में समर्थक अलाव सेंकते मिले। कार्यालय प्रभारी विजयपाल सिंह, रामवीर सिंह व मास्टर नवल सिंह कार्यालय पर आने वालों का ब्यौरा व फीडबैक दर्ज करते हैं। प्रचार में सपा गठबंधन के नेता पूर्व सांसद चौधरी बिजेन्द्र सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी कालीचरन सिंह, प्रत्याशी बीरपाल सिंह दिवाकर, किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष रवीकरन सिंह, पूर्व प्रधान रामप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पांच टीमें लगी हुई हैं। वहीं कस्बा इगलास में गोंडा रोड पर कार्यालय मंगलवार को ही आज ही खोला गया है। यहां संगठन के अन्य लोग प्लानिंग बना रहे थे।
विज्ञापन
बसपा
बसपा प्रत्याशी सुशील सिंह का चुनाव कार्यालय हाथरस रोड पर गोवर्धन धाम गेस्ट हाउस में संचालित हैं। यहां पर कार्यालय का प्रभार नरोत्तम सिंह पूर्व विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष देख रहे हैं। उनके साथ अब्दुल गनी खां, चौधरी दलवीर सिंह, राजू कुशवाह, राजू चौधरी पूर्व प्रधान किशनपुर, पूरन सिंह नगला माधौ, कल्याण सिंह कजरौठ, सन्दीप सिंह नदरोई चुनाव प्रचार के लिए आने वाले कार्यकर्ताओं को भेज रहे थे। प्रत्याशी के अलावा दो अन्य टोलियां हर दिन की तरह क्षेत्र के भ्रमण पर थीं। यहां भी कमोबेश वही तैयारी है।
कांग्रेस
कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति धनगर के चुनाव का कार्यालय गोंडा मार्ग स्थित अपने आवास पर ही है, जहां हाकिम सिंह, किशोरी लाल, महादेव प्रसाद वर्मा, राजवीर सिंह, खजान सिंह, संतोष शर्मा, हरी सिंह बैठकर जनसंपर्क करके लौटने वाले लोगों से फीडबैक ले रहे हैं। प्रत्याशी प्रीति धनगर के साथ जनसंपर्क में उनके परिवार के लोग एक टोली में हैं, जबकि दो टोलियां अलग चल रही हैं। यहां का पूरा जिम्मा परिवार के सहारे है।

इगलास कांग्रेस प्रत्याशी कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : CITY OFFICE