फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Strains from Jai Shriram's slogans in Muslim areas

मुस्लिम इलाकों में जय श्रीराम के नारों से उपजा तनाव

Mon, 07 May 2018 02:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Mon, 07 May 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
Strains from Jai Shriram's slogans in Muslim areas
चंदन शहीद चौराहे से जयश्रीराम के नारे लगाकर निकलते हुए बाइक सवार। - फोटो : अमर उजाला
सांप्रदायिक दृष्टि से अतिसंवेदनशील शहर में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जिन्ना की तस्वीर को लेकर उपजे विवाद के बीच रविवार को मुसलिम बहुल इलाकों में जय श्रीराम और भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा जैसे नारे लगाते हुए निकली बाइक रैली तनाव का कारण बन गई। 
विज्ञापन


सुबह-सुबह ऊपरकोट व उससे सटे इलाकों में ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए युवा निकले। इनको देख इलाके के लोग भौचक्के रह गए। कुछ लोगों ने तत्काल अपनी दुकानें बंद कर दीं। हालांकि थोड़ी देर बाद दुकानें खुल गईं। इस घटनाक्रम के बाद से चंदन शहीद चौराहे पर सुरक्षा कर्मियों ने डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 10 बजे करीब 50 युवा 20 बाइक से तुर्कमान गेट, चंदन शहीद चौराहा, काला महल, जयगंज से फर्राटा भरते हुए निकले। हर बाइक पर तीन-चार युवा सवार थे। यह युवा ‘जय श्री राम, भारत माता की जय, भारत में रहना है, तो वंदे मातरम् कहना होगा’ जैसे नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन युवाओं के इस तरह निकलने से इलाके में कुछ देर के लिए दहशत व तनाव की स्थिति बन गई। इसके बाद इलाके के लोग चंदन शहीद चौराहे पर इकट्ठा होने लगे। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। थोड़ी देर में ही बड़ी संख्या में सुरक्षा बल कर्मियों ने चंदन शहीद चौराहे पर डेरा डाल दिया।

सुरक्षा कर्मियों के डेरा डालने से स्थिति सामान्य रही। इलाके के लोगों का कहना है कि कासगंज में 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा को लेकर दंगा हो गया था। ठीक उसी तरह के हालात रविवार को पुराने शहर में पैदा करनी की कोशिश की गई। उधर, ऊपरकोट कोतवाली के इंस्पेक्टर राजीव सिरोही का कहना है कि बाइक रैली में शामिल युवाओं को चिह्नित किया जा रहा है। उनकी धरपकड़ होगी। उनसे बाइक रैली निकालने की वजह पूछी जाएगी।

शहर मुफ्ती ने डीएम से की शिकायत
शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने बाइक सवार युवाओं के मुस्लिम इलाकों में धार्मिक नारे लगाते हुए निकलने पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने तत्काल इस संबंध में डीएम चंद्रभूषण सिंह व एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव से इसकी शिकायत की। शहर मुफ्ती ने कहा कि युवाओं के इस तरह से निकलने से शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती थी। मगर सबने सूझबूझ का परिचय दिया।


युवाओं पर रासुका लगाने की मांग
मुस्लिम बहुल मोहल्लों से बाइक सवार युवाओं के धार्मिक नारे लगाने के बाद काला महल के एक दर्जन से अधिक लोग ज्ञापन तैयार कर ऊपर कोट कोतवाली पहुंच गए। इन लोगों ने बाइक सवारों पर रासुका लगाने की मांग को लेकर सीओ सिटी प्रथम विशाल पांडेय को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान भी मौजूद रहे। हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में लोगों ने कहा कि युवाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए, क्यों कि यह लोग कासगंज जैसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने मांग की चंदन शहीद, बाबरी मंडी, जयगंज डाकखाने के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से युवाओं की पहचान की जाए और उन पर रासुका के तहत कार्रवाई हो। पूर्व विधायक ने कहा कि शहर का अमन-चैन बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। यह सिर्फ कर्नाटक चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed