फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Storm causes damage to many crops including mangoes and blackberries

Aligarh News: आंधी से आम और जामुन सहित कई फसलों को नुकसान

Fri, 23 May 2025 01:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Storm causes damage to many crops including mangoes and blackberries
आंधी-बारिश से आम, जामुन सहित कई फसलों को काफी नुकसान हुआ है। पेड़ कई स्थानों पर गिर गए। इससे कच्चा आम, जामुन खराब हो गया। टमाटर, लौकी, तोरई को क्षति पहुंची है। मक्का की फसल खेतों में बिछ गई।
विज्ञापन

अतरौली में बुधवार रात आंधी से आम का कच्चा फल टूट कर जमीन पर गिर गया। गांव चपौटा निवासी गिर्राज सिंह ने बताया कि रात आंधी के बाद ही अंदेशा हो गया था कि आम में भारी नुकसान होगा। सुबह जब बाग में पहुंचे तो देखा पेड़ों के नीचे आम टूटा हुआ जमीन पर बिखरा पड़ा था। आम के कई पेड़ बागों में टूट गए। टमाटर, लौकी, तोरई आदि में भी भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गांव नहल निवासी कैलाश ने बताया कि उनकी करीब 40 बीघा मक्का की फसल पकने के कगार पर थी। लेकिन आंधी से सारी फसल खेतों में ही बिछ गई। इससे उनका काफी नुकसान हुआ है। हेमंत गुप्ता ने बताया कि उनके बाग में करीब 80 वर्ष के एक कतार में करीब 20 जामुन के पेड़ थे। इसकी जामुन बेहद ही खाने में अच्छी थी। आंधी से उनके पेड़ों की बड़ी बड़ी डाली टूटकर गिर गईं। कई पेड़ भी उखड़ गए। फलों के कारोबारी महावीर रावल, बाबूराम, कालू, जान आलम, जहीर अहमद, प्रशांत कुमार ने बताया कि उन्होंने आम के बाग पट्टे पर लिए थे। लेकिन आंधी से फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी बारिश ने मचाई आफत, आम के बागानों को हुआ भारी नुक्सान
बुधवार की रात आई तेज आंधी और बारिश से सबसे ज्यादा नुक्सान आम के बागानों में हुआ है। आंधी के कारण बागों में तमाम पेड़ पौधों उखड़ गए धराशाई हो गए तथा पेड़ पर लग रही आम के फल टूटकर जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed