{"_id":"65b4f045b5eb503d99008399","slug":"stopped-husband-from-having-relation-with-another-woman-tried-to-burn-his-wife-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: पति को अन्य महिला से संबंध बनाने को रोका, पत्नी को पेट्रोल डाल कर जलाने की कोशिश, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: पति को अन्य महिला से संबंध बनाने को रोका, पत्नी को पेट्रोल डाल कर जलाने की कोशिश, भेजा जेल
Sat, 27 Jan 2024 05:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 27 Jan 2024 05:30 PM IST
सार
पति के परिवार की अन्य महिला से संबंध हो गए। पत्नी ने जब अन्य महिला से संबंध बनाने से रोका, तो पति ने पेट्रोल डालकर पत्नी को जलाने की कोशिश की। पत्नी झुलस गई। पुलिस ने पति को पकड़ कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
गंगीरी थाना अलीगढ़
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पत्नी ने पति को अन्य महिला के साथ संबंध बनाने से रोका, तो पति ने उसके ऊपर पेट्रोल डाल कर आग के हवाले कर दिया। पत्नी झुलस गई। पति को शांतिभंग में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
अलीगढ़ जनपद में थाना गंगीरी के गांव भिलेट रामनगर निवासी रिंकी देवी पत्नी सुनील कुमार ने बताया कि शादी को दस साल हो गये और दो बच्चे हैं। पति ने परिवार में ही एक महिला से सबंध बना लिये हैं। पत्नी सबंध बनाने से रोकती है, तो पति उसके साथ मारपीट करता है। 26 जनवरी की सुबह पति शराब पीकर आया और पत्नी को लाठियों से पीट-पीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
उसके बाद पत्नी के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। आग लगते ही पत्नी चीखने लगी। परिवार के लोगों ने आग को बुझाया, जब तक आग से गर्दन झुलस गयी। घायल रिंकी देवी की तहरीर पर पुलिस ने शराबी पति सुनील को पकड़ कर शांतिभंग में जेल भेज दिया।
विज्ञापन