फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Stop harassment of GST officers, otherwise they will be locked office

जीएसटी अफसर उत्पीड़न बंद करें, नहीं तो वे दफ्तर में बंद होंगे

Mon, 15 Aug 2022 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Stop harassment of GST officers, otherwise they will be locked office
उद्योग व्यापार संगठन की प्रेसवार्ता में जीएसटी अफसरों को चेतावनी दी गई कि वे व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करें। नहीं तो उन्हें उनके दफ्तर में बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान संरक्षक अनुराग गुप्ता, जिलाध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव आदि ने कहा कि जीएसटी एक्सपर्ट्स मीटिंग में यूपी टैक्स बार काउंसिल के चेयरमैन गिरिराज किशोर वार्ष्णेय, सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट डॉक्टर मयूर चंद्रा, सीए चार्टर्ड अकाउंटेंट अलीगढ़ के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल से बातचीत के बाद तय हुआ है कि जीएसटी काउंसिल द्वारा ट्रिब्यूनल का गठन होना अति आवश्यक है। यह गठन अलीगढ़ जनपद में होना चाहिए।
विज्ञापन

जीएसटी काउंसिल में सबूतों को इकट्ठा कर व्यापारी वाद दायर करें जीएसटी काउंसिल में भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, वाणिज्य कर आयुक्त लखनऊ को भेजना आवश्यक है। ताकि उत्पीड़न पर लगाम लग सके। वर्तमान में बोगस फर्मों का जमावड़ा केंद्र सरकार के अधीन जीएसटी काउंसिल की गलत नीतियों के कारण हो रहा है। जिसमें फर्मों का बिना सर्वे किये रजिस्ट्रेशन हो रहा है। आज की स्थिति में हमें भी जीएसटी को समझना भारी पड़ रहा है। जिसका नुकसान मध्यम वर्ग के व्यापारी को उठाना पड़ रहा है। इस कष्ट दाई पीड़ा को समाप्त करने के लिए हर स्तर पर संगठन मजबूती से विरोध करेगा। यदि छापेमारी बंद नहीं की गई तो जल्द ही वाणिज्य कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उन्हीं के दफ्तर में बंधक बनाए जाएंगे। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महानगर महामंत्री हरिकिशन वार्ष्णेय, युवा महानगर अध्यक्ष सौरभ कैपिटल, मिलिंद वार्ष्णेय, सुनील साइंटिफिक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed