फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   stop congress leader to meet with victim player

पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेसी को रोका

Thu, 01 Oct 2020 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
stop congress leader to meet with victim player
हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए नगर निगम कार्यालय पर नगर सफाई मजदूर संघ के प्रदर्शन को लेकर म? - फोटो : CITY OFFICE
हाथरस कांग्रेस की समीक्षा बैठक में भाग लेने आए पूर्व विधायक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गजराज सिंह, जनपद प्रभारी महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी, जनपद प्रभारी सचिव मुकेश धनगर के दिशा निर्देशन में चंदपा में बिटिया के परिवारी जनों से मिलने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को कोतवाली पर रोक दिया गया। यहां कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेसी नेताओं ने यहां न्यायिक जांच की मांग की। इस अवसर पर अलीगढ़ महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष परवेज अहमद, महामंत्री राशिद कुरैशी, साबिर अली, सौरभ द्विवेदी, अरविंद शर्मा आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हाथरस की घटना को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने विरोध व्यक्त किया है। विवेक बंसल के अलीगढ़ से बाहर होने के कारण उन्होंने अपना प्रतिनिधि मंडल पीड़िता के गांव भेजा। पुलिस ने प्रतिनिधिमंडल को गांव में नहीं जाने दिया। दावा है कि कुछ सदस्य पीड़ित के परिवार वालों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर मिलने में सफल हुए। फिर प्रतिनिधिमंडल ने सड़क पर आकर सरकार का उत्तर प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रतिनिधि मंडल में राजू पासवान, प्रदीप रावत, बृजेश शर्मा, शाहिद खान, सुरेश लोधी, सागर सिंह तोमर, विजेंद्र बघेल अविनाश शर्मा, विनेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed