{"_id":"596289144f1c1be6538b46c1","slug":"stoning-on-vehicles-in-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा में गए वाहनों पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा में गए वाहनों पर पथराव
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा पर गए भोले के भक्तों की खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा, जब उन्हें जानकारी हुई कि अब वे आगे की यात्रा कर सकेंगे। रविवार तड़के चार बजे पुलिस-प्रशासन ने यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दे दी, लेकिन देर रात बाबा के दर्शनों कर लौटते अलीगढ़ के कुछ वाहनों पर पथराव होने की सूचना है।
अमरनाथ यात्रा पर गए पूर्व सभासद मनीष अग्रवाल ने बताया कि बालटा के पास अलीगढ़ के यात्रियों के वाहनों पर पथराव हुआ। पथराव से यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि आर्मी के जवान तत्काल हरकत में आए और पथराव करने वालों को खदेड़ दिया, लेकिन उस समय जो हालात थे उससे सभी यात्री भयभीत हो गए। बताया कि इधर से जाने वाले यात्रियों को जम्मू में रोका जा रहा है वहीं उधर से आने वालों को प्रशासन बालटा पर रोक रहा है।
दूसरी ओर यात्रा में मौजूद बाबा बर्फानी के भक्त प्रमुख सेवादार पवन सादाबादी ने बताया कि तड़के चार बजे यात्रियों को आगे जाने की अनुमति मिली। आर्मी के संरक्षण में यात्रा आगे बढ़ी। रात करीब आठ बजे वे बालटाल पहुंच चुके थे। कश्मीर से जब गुजरे तो उन्हें लगा ही नहीं कि यह कोई संवेदनशील इलाका है।
विज्ञापन
यहां इतनी फोर्स तैनात थी कि भक्तों को छेड़ने की भी हिमाकत कोई नहीं कर सकता था। कुछ इसी तरह की व्यवस्था पूरी यात्रा में सेना ने कर रखी है। यात्रा में करीब सात-आठ हजार यात्री हैं। इनमें से अलीगढ़ के करीब 100 भक्त शामिल हैं।