फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Stones on two sides due to sewer construction, 12 injured

नाला निर्माण को लेकर दो पक्षों में पथराव, 12 लोग घायल

Tue, 27 Oct 2020 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Stones on two sides due to sewer construction, 12 injured
झगड़े में घायल लोग। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के देहली गेट इलाके के नींवरी में निर्माणाधीन नाले को मोड़ने को लेकर सोमवार को दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इससे अफरातफरी मच गई। दोनों ओर के 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ग्राम प्रधान व राशन डीलर समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गोंडा रोड पर नाले का निर्माण चल रहा है। बताया जाता है कि सोमवार दोपहर मोहल्ले के कुछ लोग वहां पहुंचे और मजदूरों पर नाले का रुख मोड़ने के लिये दबाव बनाने लगे। सूचना पर ग्राम प्रधान बशीर व राशन डीलर शमशाद आ गए। उस समय राशन डीलर के मकान के आगे ही खुदाई चल रही थी। आरोप है कि डीलर ने प्रधान से नाले को ढाई फुट मोड़ने को कहा। बातों ही बातों में दोनों में विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष लामबंद हो गए। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। इससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर देहलीगेट आशीष ने बताया कि घटना में एक पक्ष से आसिफबाग देहलीगेट निवासी शरीफ , शकील, अफरोज, वकील व दूसरे पक्ष से गोंडा रोड नींवरी निवासी मोहम्मद शमशाद, धावीर, यासीन, अनवर, रज्जो पत्नी शब्बीर, रजिया पत्नी अनीस, सलीम व उसकी पत्नी नफीसा समेत 12 लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल व जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। ग्राम प्रधान, राशन डीलर समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में आमने सामने आए दो पक्ष
थाना गांधीपार्क क्षेत्र की बाबा कालोनी में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान गालीगलौज व मारपीट हुई। करीब एक घंटे तक चला घटनाक्रम पुलिस के आने के बाद शांत हो सका।

बाबा कालोनी में प्रमोद कुमार व पंकज का मकान आमने-सामने है। प्रमोद के परिजन पंकज के छोटे भाई की हरकतों से नाराज थे। बेटी व पत्नी से अभद्रता के बाद उन्होंने पंकज के परिवार से शिकायत की। आरोप है कि रविवार को प्रमोद अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी पंकज के भाई ने साइकिल चलाते हुए जानबूझकर टक्कर मार दी। शिकायत करने पर पंकज और उसके परिजन तैश में आ गये। दोनों पक्षों में गालीगलौज व मारपीट होने लगी। मोहल्ले के लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत किया। जान से मारने की धमकी भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। इंस्पेक्टर मणिकांत शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में मामूली झगड़ा हुआ था। थाने में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed