फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police attacked by locals while stopping group prayer in mosque two injured

अलीगढ़: मस्जिद में जुटे 25-30 नमाजी, रोकने गई पुलिस पर भीड़ ने किया हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

Fri, 03 Apr 2020 12:37 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Police attacked by locals while stopping group prayer in mosque two injured
इलाके में मार्च निकालते सीओ व अन्य पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में पुलिस पर पथराव का मामला सामने आया है। सराय रहमान इलाके की तकिया वाली मस्जिद में गुरुवार देर शाम ईशा की नमाज पढ़ने के लिए कुछ लोग इकट्ठा हुए थे। उन्हें रोकने गई पुलिस को घेरकर भीड़ ने पथराव कर दिया। 

विज्ञापन


भीड़ के हमले में दो लैपर्ड कर्मी जख्मी हो गए। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह खुद को बचाया। सूचना मिलते ही फोर्स भी मौके पर पहुंच गई, तब जाकर हालात काबू में आए। देर रात तक क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च जारी रहा। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


यह वाकया गुरुवार देर शाम करीब आठ बजे का है। सराय रहमान इलाके की तकिया वाली मस्जिद पर 25 से 30 लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंचे थे। चौकी रघुवीर पुरी के इंचार्ज दीपक कुमार को सूचना मिली तो वह दो लैपर्ड कर्मियों (शिवम और विक्रांत) के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लॉकडाउन का हवाला देकर अपने-अपने घरों में नमाज पढ़ने की अपील की। इस पर पुलिस से नोकझोंक शुरू हो गई। इस बीच अफवाह फैल गई कि पुलिस ने मौलाना के साथ मारपीट की है और उन्हें जबरन थाने ले गई है। अफवाह फैलते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया। 

उन्होंने पुलिस को घेर लिया और छत के ऊपर से पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे, गांधीपार्क थाने की फोर्स सहित इलाके में पहुंच गए। देहली गेट, सासनी गेट व सिविल लाइंस से भी फोर्स पहुंच गई। 


तब जाकर हालात पर काबू पाया जा सका। पुलिस के डर से लोग घरों में छिप गए। सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव के मुताबिक चौकी इंचार्ज की ओर से घटना के संबंध में तहरीर दी गई है। करीब 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही घायल दोनों सिपाहियों व चौकी इंचार्ज का उपचार भी कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed