फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Stone in two communities in dispute Ffala drain .

फफाला में नाली के विवाद में दो समुदायों में पथराव।

Sat, 28 Nov 2015 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Sat, 28 Nov 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
Stone in two communities in dispute Ffala drain .
शहर के मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्र फफाला मार्केट में शुक्रवार की सुबह नाली साफ करने के बाद निकाले गए कूड़े के विवाद में मारपीट के बाद पथराव हो गया।
विज्ञापन


पथराव की सूचना पर इलाके में अफरा तफरी मच गई। इस विवाद में शामिल दोनों पक्षों के अलग-अलग समुदायों के होने के चलते पुलिस तुरंत ही हरकत में आ गई । मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया और साथ ही नाली की सफाई भी कराई।
विज्ञापन


 फफाला मार्केट में धानुक वाली गली में रहने वाला सलीम पुत्र स्व. कय्यूम टेलर का काम करता है। वहीं पर रवि पुत्र पप्पू मेडिकल स्टोर की दुकान पर काम करता है। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे एक पक्ष ने नाली साफ करने के बाद उसका मलवा और कूड़ा बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात पर दूसरे पक्ष ने ऐतराज किया। कुछ ही देर में इस विवाद ने तूल पकड़ लिया और मारपीट होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच ईंट पत्थर फिंकने लगे। पथराव की सूचना पर इलाके के लोग सकते में आ गए। इस बीच किसी ने 100 नंबर पर घटना की सूचना दी।


इसके बाद थाना देहली गेट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत किया। इसके साथ ही पुलिस ने स्थानीय नगर निगम कर्मचारी मौके पर बुलवाए और पथराव में फेंके गए पत्थर आदि को मौके से हटवाया। घटना की दिन भर फफाला मार्केट में चर्चा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed