फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   stolen from Civil Judge locked houses

सिविल जज के बंद मकान से चोरी

Thu, 16 Jul 2015 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़ Updated Thu, 16 Jul 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी बाईपास की राजीव नगर कॉलोनी से बुधवार को दिनदहाड़े सिविल जज के बंद मकान से चोर माल उड़ा ले गए। शाम को जब सिविल जज के बैंक अफसर पिता ड्यूटी से घर लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने आराम से पूरे घर की तलाशी ली है। अभी जज के पिता चोरी गए माल का अनुमान नहीं बता पा रहे हैं। पत्नी के आने पर ही जानकारी दे पाएंगे।
विज्ञापन


राजीव नगर निवासी आदित्य कुमार सिंह बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद में सिविल जज के पद पर तैनात हैं। उनके पिता यशपाल ङ्क्षसह यहां एसबीआई मुख्य शाखा में सहायक प्रबंधक हैं। इन दिनों उनकी मां अनुपमा सिंह बेटे के पास बिहार गई हुई हैं। यशपाल सिंह घर में अकेले ही रह रहे हैं। वह सुबह ड्यूटी जाते हैं और शाम को लौटते हैं। बुधवार शाम करीब छह बजे जब वह घर पहुंचे तो पाया कि चोर दीवार फांद कर अंदर घुसे हैं। इसके बाद अंदर के ताले तोड़कर घर, सेफ की तलाशी ली है। सेफ से सामान तो गायब है, मगर क्या-क्या गायब है।
विज्ञापन


यह जानकारी अनुपमा सिंह के  आने के बाद ही हो सकेगी। यशपाल सिंह को बस बाहर के कमरे में लगी एलईडी गायब दिख रही है। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इस मामले  में तहरीर दे दी गई है। साथ ही कहा गया है कि पत्नी के आने पर बाकी माल की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed