{"_id":"5c59f192bdec22738b6ae540","slug":"step-by-step-daughters-showed-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिले कदम से कदम, बेटियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिले कदम से कदम, बेटियों ने दिखाया दम
Wed, 06 Feb 2019 01:57 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता रैली में उमड़ा छात्र-छात्राओं का जनसैलाब।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस रास्ते से अमर उजाला अपराजिता रैली गुजरी, हर कोई उसे देखता ही रह गया। रैली का एक छोर कठपुला के पास था तो दूसरा एएमयू सर्किल पर पहुंच गया था। रैली की वजह से जाम लगने के कारण लोगों को थोड़ी दिक्कत भी हुई, लेकिन लोग विचलित न होकर बच्चों के जोश और जज्बे को निहारत रहे। निहारते रहे उन नन्हे-मुन्ने बच्चों को जो बड़ी तेजी से स्केटिंग कर भीड़ को चीरते हुए आगे बढ़ रहे थे। रैली में स्कूली बच्चों के हाथों में महिलाओं के अधिकारों, भ्रूण हत्या पाप जैसे स्लोगन की तख्तियां थीं। उनके नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। हर मुंह से बरबस यही निकलता कि इतनी लंबी रैली। वाह क्या बात है। राहगीर भी इस अपार रैली की प्रशंसा करने से नहीं चूके।
पब्लिक स्कूल डेवलेपमेंट सोसाइटी (पीएसडीएस) व अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत जागरूकता रैली निकली। मुख्य अतिथि डीएम चंद्रभूषण सिंह व उनकी पत्नी डॉ. अंजना सिंह सेंगर, एसएसपी आकाश कुलहरि की पत्नी स्वास्ति राव कुलहरि ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज से निकली रैली कठपुला, बाबा बरछी बहादुर की दरगाह, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा, पुलिस कंट्रोल रूम, डीएम आवास, नगर निगम, एएमयू सर्किल से होते हुए अलीगढ़ पब्लिक स्कूल में पहुंची। रैली में 50 से अधिक स्कूलों से करीब छह हजार बच्चों ने भाग लिया।
एपीएस में रैली के समापन पर मुख्य अतिथि डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य प्रो. जकिया अथर सिद्दीकी ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
रैली में शामिल लोगों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान घंटाघर, पुलिस कंट्रोल रूम के पास, लालडिग्गी और एएमयू सर्किल पर युवाओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मधु मिश्रा, वैभव गौतम, डॉ. निशित शर्मा, लवली चौहान, शीलू ठाकुर, विक्रांत जौहरी, सोनवीर सिंह, आदेश चौधरी, दीपक गौतम, बिंदुसार राघव, चिराग गुप्ता,प्रतीक चौहान, सतीश चौधरी, आलोक प्रताप सिंह, गिन्नी ठाकुर, प्रशांत पंडित, मोहित दुबे आदि ने लोगों पर पुष्प वर्षा की।