फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Steam machines given to patients admitted to Deendayal

दीनदयाल में भर्ती मरीजों को दी गईं भाप मशीनें

Sun, 16 May 2021 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Steam machines given to patients admitted to Deendayal
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निरीक्षण के बाद शनिवार को कोविड डेडिकेटेड दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को भाप मशीनें दी गई हैं, जिससे मरीज भाप ले सकेंगे और उनकी श्वसन संबंधी दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर किया जा सकेगा। फिजियोथेरेपिस्ट डा. अंकित यादव को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। डायटीशियन रचना मरीजों की काउसिंलिंग कर उनकी हौसलाअफजाई कर रही हैं।
विज्ञापन

हॉस्पिटल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अंकित यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौर में स्वस्थ व्यक्ति भी संक्रमण से मुक्त रहने के लिए दिन में 3 से 4 बार भाप लेकर अपनी श्वसन प्रणाली को दुरुस्त रख सकता है। संक्रमित व्यक्ति में गले से फेफड़े तक पहुंचने वाले संक्रमण को कम करने में भाप काफी हद तक मदद करती है। रेस्पिरेटरी एक्ससाइज से फेफड़ों में ऑक्सीजन लेने की क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन

मरीजों को बताया जा रहा है कि उनको मुंह और नाक से भाप को इस प्रकार से अंदर खींचना है कि वह गले और श्वसन प्रणाली की आखिरी छोर तक पहुंचे। मुख्यमंत्री एवं उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में उक्त सुविधा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी नामित होने के बाद मंडलायुक्त गौरव दयाल और जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशों पर अस्पताल में उक्त सुविधा आज से बढ़ा दी गई है। अब इसकी मानीटरिंग भी होगी कि भाप लेने से मरीजों के ठीक होने में अपेक्षाकृत कितना कम समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed