फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Statement of the victim model will be recorded in the court

Aligarh News: कोर्ट में दर्ज होंगे पीड़िता मॉडल के बयान, दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता को तलाश रही पुलिस

Sat, 24 Jun 2023 09:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 24 Jun 2023 09:56 PM IST
सार

महानगर की एक मॉडल ने शुक्रवार को ही क्वार्सी थाने में सपा नेात कौशल दिवाकर पर दुष्कर्म की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें आरोप है कि दोस्ती करने के बाद उसके साथ नशे में दुष्कर्म किया और फिर ब्लैकमेल करने लगा। बाद में मुंबई जाकर भी दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Statement of the victim model will be recorded in the court
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अलीगढ़ महानगर की एक मॉडल संग दुष्कर्म के मामले में पुलिस विवेचना तेज हो गई है। हालांकि दोनों पक्षों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए पुलिस सोमवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराएगी। उसके बाद जरूरत समझी तो मुंबई उस फ्लैट पर भी जाएगी, जहां दूसरी बार की घटना होना बताया गया है। वहीं आरोपी तलाश जारी है। अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

विज्ञापन


महानगर की एक मॉडल ने शुक्रवार को ही क्वार्सी थाने में सपा नेात कौशल दिवाकर पर दुष्कर्म की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें आरोप है कि दोस्ती करने के बाद उसके साथ नशे में दुष्कर्म किया और फिर ब्लैकमेल करने लगा। बाद में मुंबई जाकर भी दुष्कर्म किया। बाद में पता चला कि वह विवाहित है और जब विरोध किया तो शादी का दबाव बनाने के लिए धमकी देने लगा। 
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ तृतीय अशोक कुमार सिंह बताते हैं कि शनिवार को बयान दर्ज होने थे, मगर न्यायालय में अवकाश के चलते नहीं हो सके। अब सोमवार को बयान दर्ज कराए जाएंगे। फिर मुंबई भी एक टीम भेजी जा सकती है। रहा सवाल आरोपी का तो तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed