{"_id":"66e85352a0669d0eea0d9430","slug":"statement-of-former-uttarakhand-cm-tirath-singh-rawat-on-kejriwal-resignation-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: उत्तराखंड पूर्व सीएम तीरथ पहुंचे अलीगढ़, बोले-जेल जाने पर ही केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: उत्तराखंड पूर्व सीएम तीरथ पहुंचे अलीगढ़, बोले-जेल जाने पर ही केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए था
Mon, 16 Sep 2024 09:19 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2024 09:19 PM IST
सार
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरख सिंह रावत ने अलीगढ़ में भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा की। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे पर भी तीरथ सिंह रावत खुलकर बोले।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल जाने पर ही इस्तीफा दे देना चाहिए था। उन्होंने इसमें बहुत समय लगा दिया। अब हरियाणा विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं, इसलिए राजनीतिक लाभ के लिए वह यह सब कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री तीरख सिंह 16 सितंबर को अलीगढ़ में भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
एक देश-एक चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बहुत आवश्यक है। एक बार चुनाव होने से देश की बड़ी धनराशि बचेगी, जिससे विकास कार्य कराए जा सकेंगे। लेकिन, विपक्ष इसको नहीं होने दे रहा है, क्योंकि उनको देश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री नरेंद्र सिकरवार ने नौरंगाबाद स्थित एक स्कूल में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा समीक्षा बैठक की। महानगर व मंडल सदस्यता टोली, सदस्यता अभियान में लगे पदाधिकारियों के साथ बूथ बार समीक्षा बैठक भी की गई। तीन कार्यकर्ताओं के आवास पर प्रवास कर सदस्यता भी दिलाई गई।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में पूर्व सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस इस समय भाजपा के खिलाफ साजिश रच रही है। कार्यकर्ताओं को इससे बचना होगा। कांग्रेस के लोग हर मामले में भाजपा को गलत साबित करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए कहा। इस मौके पर सुरेश शर्मा, गुनीत मित्तल, भूपेंद्र वार्ष्णेय, जितेंद्र गोविल, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ मुकेश, अतुल राजा, विजय विक्रम आदि मौजूद रहे।