फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   State Minister talk to Chief Minister for garment park in Aligarh

गारमेंट पार्क के लिए मुख्यमंत्री से की अलीगढ़ की पैरवी

Sat, 27 Jun 2020 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
State Minister talk to Chief Minister for garment park in Aligarh
तालानगरी स्थित फैक्ट्री में बैठक करते उप्र राज्य मंत्री चौ. उदयभान सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
प्रदेश के एमएसएमई राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा है कि गारमेंट (अपैरल) पार्क के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष आगरा के साथ-साथ अलीगढ़ के लिए भी उन्होंने पैरवी की है।
विज्ञापन

मुरादाबाद में राज्यमंत्री गुलाबदेवी की सुपुत्री के विवाह समारोह से लौटते समय एमएसएमई राज्यमंत्री तालानगरी स्थित लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष गौरव मित्तल के फैक्टरी में करीब एक घंटे तक रुके। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग पर इस समय पूरा ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर भारत की बात करते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन-रात परिश्रम से आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह तभी संभव है, जब विश्वकर्मा योजना, स्टार्ट अप योजना पर हर स्तर पर काम हो। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि ऋण आवंटन के मामले में बैंकों के स्तर से कई दक्कतें आती हैं। बैंक मध्यम उद्यम को तो ऋण देने के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन माइक्रो और स्माल इंडस्ट्री को ऋण देने के लिए सहज तैयार नहीं होते। प्रयास है कि बैंकों से संबंधित यह दिक्कतें दूर हों। उनका मानना है कि केंद्र सरकार ने जो धन आवंटित किया है, उसमें 33.33 प्रतिशत माइक्रो और स्माल इंडस्ट्री के लिए आवंटित होना चाहिए और शेष हिस्सा मध्यम उद्यम को मिले। ऐसा प्रावधान होने से बैंकों की मनमानी पर अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौ. उदयभान सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रावधान बदले हैं। 25 एकड़ की जगह पांच एकड़ कर दिया गया है। इस प्रावधान से गांव-गांव में औद्योगिक क्षेत्र पनपेंगे। प्रदेश सरकार बिजली, पानी, सुरक्षा, सड़क आदि की बुनियादी सुविधाएं देने के लिए प्रयास कर रही है। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, महामंत्री नीरज अग्रवाल, विकास मित्तल, भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, श्रीनाथ पासवान, ब्रजेश यादव, भवेश गर्ग, आकश मित्तल, डॉ. राजीव अग्रवाल, अभय गर्ग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed