फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   State level women Hockey tournament will start today.

प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता आज से, शुभारंभ करेंगे मंडलायुक्त

Mon, 14 Oct 2019 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 14 Oct 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
State level women Hockey tournament will start today.
demo pic

महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आगाज सोमवार से हो रहा है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 16 अक्तूबर को होगा। शुभारंभ मंडलायुक्त अजयदीप सिंह करेंगे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वावधान में क्षेत्रीय क्रीड़ा खेल कार्यालय की ओर से होने वाली प्रतियोगिता में 18 मंडल व स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीम शिरकत करेगी। करीब 275 खिलाड़ियों के आने का अनुमान है।
विज्ञापन


स्टेडियम व डीएस कॉलेज में हॉकी मैच सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 11 बजे मंडलायुक्त करेंगे, जबकि समापन 16 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि डीएम चंद्रभूषण सिंह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार देरशाम तक प्रतियोगिता के लिए तैयारियां होती रहीं। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय खिलाड़ी आएंगी, जिन पर खेल प्रशंसकों की उनके प्रदर्शन नजर रहेगी। कहा, रविवार को लखनऊ, बेरली, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर हॉस्टल की टीम अलीगढ़ आ चुकी हैं। बाकी टीमें सोमवार सुबह तक आ जाएंगी। इन खिलाड़ियों का टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज व डीएस कॉलेज में टीमें ठहरी हैं।


ये होंगी टीमें
प्रतियोगिता में सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, देवीपाटन (गोंडा), बस्ती, गोरखपुर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, अयोध्या (फैजाबाद), आजमगढ़, झांसी, चित्रकूट, इलाहाबाद (प्रयागराज), वाराणसी, मिर्जापुर व गोरखपुर स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीमें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed