फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Stadium will be open 14 september

14 से खुलेगा स्टेडियम, खिलाड़ियों से होगा गुलजार

Fri, 11 Sep 2020 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Stadium will be open 14 september
14 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम खुल जाएगा। डीएम के निर्देश पर स्टेडियम खोला जाएगा। करीब छह महीने के बाद स्टेडियम फिर खिलाड़ियों से गुलजार होगा।
विज्ञापन

प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिल कुमार व उप क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि स्टेडियम केवल खिलाड़ियों के लिए खोला जा रहा है, जो दौड़-भागकर अपनी शारीरिक क्षमता बढ़ाएंगे। स्टेडियम सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े आठ बजे तक व शाम को साढ़े चार बजे से साढ़े छह बजे तक खुलेगा। स्टेडियम परिसर में 10 वर्ष आयु से कम बच्चों व 65 वर्ष आयु से अधिक महिला-पुरुष, गर्भवती महिलाओं के प्रवेश पर रोक है। उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों का पंजीकरण नहीं है, वह भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसलिए 11 व 12 सितंबर को कार्यालय दिवस में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। कोविड-19 के तहत जारी दिशा-निर्देश का पालन खिलाड़ियों को करना होगा और एक-दूसरे दूरी बनाकर अभ्यास करेंगे। इंडोर व आउटडोर खेलकूद फिलहाल बंद रहेंगे।
विज्ञापन

स्टेडियम खोले जाने पर यूपी ओलंपिक संघ के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर व यूपी एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव शमशाद निसार आजमी ने खुशी जताते हुए इसे खिलाड़ियों के हक में बेहतर फैसला बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed