फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SSP checked the fire safety and security arrangements for exhibition

अलीगढ़ः एसएसपी ने परखी नुमाइश की फायर सेफ्टी व सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 16 Dec 2021 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
SSP checked the fire safety and security arrangements for exhibition
नुमाइश में मैदान में 19 दिसंबर से शुरू हो रहे अलीगढ़ महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इन्हीं तैयारियों को परखने के लिए बुधवार दोपहर में एसएसपी कलानिधि नैथानी अधीनस्थ अफसरों के साथ पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने फायर सेफ्टी के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के हरेक पहलू पर बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे से लैस पुलिस कंट्रोल रूम के साथ ही नुमाइश में बनने वाले थाने चौकी, खोया-पाया, चेकिंग बैरियर, गुंडा दमन दल, ट्रैफिक रूट डायवर्जन आदि व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के तैनात रहने वाली फोर्स को लेकर भी गहन मंथन किया।
विज्ञापन

एसएसपी ने मुख्य अग्नि शमन अधिकारी विवेक शर्मा को निर्देशित किया कि नुमाइश आयोजन के दौरान तीन फायर टैंकर हर वक्त तैनात रखें। प्रमुख कार्यक्रमों के दौरान भी अतिरिक्त फायर टैंकर की मौजूदगी रहे। प्रदर्शनी में आने वाले दुकानदारों को फायर सेफ्टी के बारे में जानकारी देने के साथ ही वहां नियमित चेकिंग भी करें। अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के लिए फोर्स को लगातार भ्रमणशील रहने वाले कंट्रोल रूम से कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि नुमाइश में स्थापित होने वाले थाने व चौकियों पर प्रभारियों व फोर्स की बृहस्पतिवार से ही तैनाती की जा रही है। जिले भर के अलावा बाहरी जनपदों से भी फोर्स मांगा गया है। बड़े आयोजनों के दौरान पीएसी व आरएएफ भी तैनात रहेगी। इस दौरान एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, सीएफओ विवेक शर्मा, सीओ बन्नादेवी मोहसिन खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed