फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SSP aligarh visitet the highways

एसएसपी ने देखा हाईवे का हाल...दिखाई सख्ती

Tue, 13 Jun 2017 01:14 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 13 Jun 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
SSP aligarh visitet the highways
एसएसपी ने देखा हाईवे का हाल...दिखाई सख्ती - फोटो : Dig Vishal
हाईवे की सुरक्षा को लेकर अमर उजाला द्वारा लाइव कवरेज के बाद एसएसपी ने भी रविवार की रात हाईवे पर बिताई। उन्होंने खेरेश्वर चौराहे से लेकर अलीगढ़-पलवल रोड और यमुना एक्सप्रेस वे पर जेवर से राया टोल तक खुद मौजूद रहकर घंटों वाहन चेकिंग व हाईवे की सुरक्षा कराई। इस दौरान जिन प्वाइंटों पर लापरवाही दिखी वहां उन्होंने सख्ती दिखाते हुए फटकार भी लगाई। इस दौरान साफ-साफ कहा गया कि यमुना एक्सप्रेस वे से लेकर जिले के अन्य सभी हाईवे की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। वह रात तीन बजे तक हाईवे पर रहे।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार की रात नेशनल हाईवे की सुरक्षा का आंखों देखा हाल जाना था और सोमवार को इसे प्रकाशित भी किया था। अमर उजाला की लाइव रिपोर्ट पर खुद एसएसपी राजेश पांडेय ने रविवार रात खेरेश्वर चौराहे से टप्पल इंटरचेंज और एक्सप्रेस वे पर जेवर टोल से राया टोल तक सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने यह देखा कि हाईवे की सुरक्षा में कहां चूक है।
विज्ञापन


उन्होंने खैर सीओ तेजवीर सिंह यादव को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कोतवाली निरीक्षक खैर व अन्य अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी सूरत में हाईवे की सुरक्षा में लापरवाही न बरती जाए। कुछ प्वाइंटों पर उन्हें सुरक्षा इंतजामों में खामियां मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने सख्ती दिखाई। इधर, एसएसपी जब खुद हाईवे की सुरक्षा का जायजा लेने के  लिए निकले तो अन्य थानों की फोर्स में खलबली मच गई। कुछ इलाकों की फोर्स एसएसपी के निरीक्षण के चलते अपने आप ही मुस्तैद दिखाई दी। इस दौरान उन्होंने दिन में गभाना हाईवे पर सख्त चौकसी के निर्देश भी दिए।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed