फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sri Lankan Jamaati asked permission to go to Delhi

श्रीलंकाई मूल के जमातियों ने मांगी दिल्ली जाने की अनुमति

Tue, 20 Oct 2020 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sri Lankan Jamaati asked permission to go to Delhi
अदालत से बरी होने के बाद रिहा हुए श्रीलंकाई मूल के दोनों जमाती दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में जाकर रहना चाहते हैं। उन्होंने अधिवक्ता के माध्यम से डीएम-एसएसपी को पत्र भेजकर दिल्ली जाने की अनुमति मांगी है। हालांकि रिहाई के बाद वे रंगरेजान में ही रह रहे हैं।
विज्ञापन

28 फरवरी 2020 को जमाती कोतवाली की रंगरेजान मस्जिद में पकड़े गए मो. मुर्रशिल पुत्र पाकीर अली निवासी घालू पिडिया रोड, इंडेरमुला पंपा बत्तहल्ला (श्रीलंका) और एमजे हिटलुर्रहमान पुत्र जिहार निवासी मस्क्यू रोड जिला नूर अलिया, मस्केलिया (श्रीलंका) पांच अक्तूबर को जेल से रिहा हो गए। वे महामारी अधिनियम व पासपोर्ट अधिनियम के तहत जेल गए थे। अधिवक्ता आले नबी के माध्यम से भेजे गए पत्र में कहा है कि उनका मुकदमा समाप्त कर दिया गया है। दोनों रंगरेजान में मोहम्मद उमर व मोहम्मद खालिद की निगरानी में रह रहे हैं। पासपोर्ट वापसी या भारत में रहने तक तबलीगी जमात दिल्ली भेज दिया जाए। नवंबर से फ्लाइट के टिकटों के रिजर्वेशन शुरू होने की संभावना है। वहां जाकर टिकट आदि की व्यवस्था भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed