{"_id":"621bd2710a6d93109c4254ee","slug":"sports-awakens-team-spirit-ssp-aligarh-news-ali286079164","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल से होती है टीम भावना जागृत : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल से होती है टीम भावना जागृत : एसएसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने वर्ष-2021 में खेल प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एसएसपी ने कहा कि खेलों से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है और उनमें टीम भावना जागृत होती है।
उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास के साथ-साथ विभाग के गौरव भी बढ़ता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव जनता के साथ व्यवहार पर भी पड़ता है। खिलाड़ियों को भविष्य में और अधिक अच्छा स्थान प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। एसएसपी के निर्देशन में अलीगढ़ पुलिस टीम के सदस्यों को पुलिस लाइन में एकत्रित कर प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के उचित मार्गदर्शन में प्रशिक्षित किया गया था। परिणाम स्वरूप अलीगढ़ टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न खेल प्रतियोगिता (जोनल व अंतर जनपदीय) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिताएं चार अक्तूबर 2021 से 10 दिसंबर 2021 तक आगरा जोन के विभिन्न जनपदों में हुईं।
अलीगढ़ पुलिस के खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
आगरा में आयोजित अंतर जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला टीम युगल में अलीगढ़ द्वितीय स्थान पर रहा। कांस्टेबल कोमल, मोनिका शर्मा, महिला एकल में प्रविता चाहर व रविता द्वितीय स्थान पर रहीं। फिरोजाबाद में आयोजित जोनल अंतर जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में विनय यादव प्रथम, सचिन द्वितीय, रक्षित बालियान द्वितीय, शैलेंद्र, रविता, कोमल द्वितीय स्थान पर रहे। वुशू में महिला कांस्टेबल रविता, कोमल द्वितीय स्थान पर रहीं। कराटे में राकेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। मथुरा में आयोजित अंतर जनपदीय प्रतियोगिता में अलीगढ़ पुलिस टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। वॉलीबाल में महिला टीम प्रथम रही। बास्केटबाल में महिला टीम द्वितीय स्थान पर रही। टेबल टेनिस में महिला टीम प्रथम स्थान पर रही। योगा में महिला टीम प्रथम स्थान पर रही। अलीगढ़ में हुई अंतर जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता में अलीगढ़ महिला टीम विजयी रही। पुरुष वर्ग में दूसरे स्थान पर रही। कुश्ती में विनय यादव, सचिव शैलेंद्र, राकेश कुमार, प्रदीप चौधरी, सतेंद्र कुमार प्रथम स्थान पर रहे। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में वीरेश कुमार, विनय, शैलेंद्र कुमार प्रथम स्थान पर रहे। बॉक्सिंग में हनुमत सिंह प्रथम स्थान पर रहे। हाथरस में अंतर जनपदीय प्रतियोगिता में अलीगढ़ पुलिस का प्रदर्शन शानदार रहा। क्रॉस कंट्री दौड़ में महिला टीम प्रथम रही। कासगंज में अंतर जनपदीय प्रतियोगिता में अलीगढ़ महिला टीम प्रथम स्थान पर रही। डॉ. भीमराव आंबेडकर अकादमी मुरादाबाद में अलीगढ़ पुलिस की घुड़सवारी पुलिस टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। घुड़सवारी के ड्रेसेज व टेंट पैंकिंग प्रतियोगिता में अशोक कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।