{"_id":"5f49615f8ebc3e61f26e74a7","slug":"spiers-performed-threw-cm-s-effigy-into-the-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः सपाइयों ने किया प्रदर्शन, सीएम का पुतला नाले में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः सपाइयों ने किया प्रदर्शन, सीएम का पुतला नाले में फेंका
Sat, 29 Aug 2020 01:26 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास कर रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : neeraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में राजभवन के सामने जेईई/ नीट परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सपा के युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को अलीगढ़ में भी प्रदर्शन हुआ। सपा कार्यालय के पास जमा हुए सपाइयों द्वारा प्रदर्शन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने की खबर पुलिस तक पहुंची तो उसकी सक्रियता बढ़ी।
पुतला फूंकने से पहले ही पुलिस ने पुतला छीन लिया और हड़बड़ाहट में नाले में फेंक दिया। इस पर रंजीत चौधरी और अर्जुन ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रोड जाम करते हुए योगी मुर्दाबाद और जान के बदले एग्जाम, नहीं चलेगा के नारे लगाये। प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
पार्टी कार्यालय के आसपास पुलिस सुबह से ही सक्रिय दिखी, लेकिन प्रदर्शन करने से नहीं रोक पाई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा रंजीत चौधरी ने कहा कि यूथ फ्रंटलों के प्रदेश अध्यक्षों पर लाठीचार्ज करना सरकार का तानाशाह रवैया है। कोरोना संकट काल में नीट और जेईई की परीक्षा कराने की भाजपा की जिद उचित नहीं है। पुलिस निर्दोषों पर लाठी चलाकर शायद अपने को गौरवान्वित महसूस करती है।
विज्ञापन
अर्जुन ठाकुर ने कहा है कि भाजपा सरकार बेरोजगारी से जूझ रहे युवा तथा कोरोना, बाढ़ एवं अर्थव्यवस्था की बदइंतजामी से त्रस्त गरीब, निम्न मध्यम वर्ग युवाओं और अभिभावकों के खिलाफ प्रतिशोधात्मक कार्रवाई कर रही है। इस मौके पर अनिल चौधरी, मोहसिन मेवाती, आमिर चौधरी, राकेश यादव, इंदु यादव, प्रवीण शर्मा काजू, हर्षवर्धन सिंह आदि मौजूद रहे।
सपाइयों पर मुकदमा दर्ज
क्वार्सी चौराहे से एटा चुंगी बाईपास रोड जाम करने, बिना अनुमति धरना प्रदर्शन करने पर पुलिस प्रशासन ने नौ सपाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें रंजीत सिंह, अर्जुन ठाकुर, मोहसिन मेवाती, इंदु यादव, कासिफ आब्दी, आमिर चौधरी, हर्षवर्धन सिंह, मनीष शर्मा सहित एक अज्ञात सपाई के खिलाफ महामारी अधिनियम, आपदा अधिनियम, धारा 144 के उल्लंघन, धारा 269, 270 के क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। दरोगा विजय कुमार ने ये मुकदमा दर्ज कराया है।