फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Speed up construction of Raja Mahendra Pratap University

Aligarh News: राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण में लाएं तेजी - मंडलायुक्त

Tue, 07 Feb 2023 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 07 Feb 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Speed up construction of Raja Mahendra Pratap University
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण करते कमिश्नर नवदीप रिणवा। संवाद - फोटो : संवाद
मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने सोमवार को निर्मांणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में तेजी लाएं, ताकि यहां शैक्षिक सत्र जल्द शुरू हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। दोनों ही सरकारें निर्माण कार्य की सघन निगरानी कर रही हैं। शीर्ष प्राथमिकता वाले इस प्रोजेक्ट के निर्माण में मानक एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। लापरवाही एवं समय का ध्यान न रखने के कारण पहले ही कार्यदायी संस्था पर अर्थदंड आरोपित किया जा चुका है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान निर्मांणदायी संस्था के अफसरों से परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पर्यवेक्षण का कार्य देख रहे लोक निर्माण विभाग विश्व बैंक के अधिशासी अभियंता इंद्रपाल सिंह ने बताया कि ईपीसी मोड पर निर्माणाधीन राज्य विश्वविद्यालय 100.351 एकड़ में प्रस्तावित है। प्रथम चरण में 22.34 एकड़ में निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने प्रशासनिक एवं पुस्तकालय भवन, शैक्षणिक भवन, पुरुष एवं महिला छात्रावास, सुविधा केंद्र, पुलिस चौकी, उपकुलपति, शैक्षणिक एवं स्टाफ आवासीय भवन, गार्डरूम, बाउंड्रीवाल, सड़क निर्माण की कार्य प्रगति में हो रही देरी को लेकर नाराजगी व्यक्त की। यहां अभी तक प्रस्तावित विद्युत सबस्टेशन का कार्य भी शुरू नहीं किया गया है।

मंडलायुक्त ने थ्री- डी नक्शे का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा करने का समय करीब है, मानव श्रम, तकनीक एवं मशीनों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय को शहरी फीडर से आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था को विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यवेक्षणीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे चल रहे निर्माण कार्य की सघन निगरानी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed