फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Special radars in Aligarh Defense Corridor

Aligarh News: डिफेंस कॉरिडोर में बनेंगे खास रडार, दुश्मन के जहाजों और ठिकानों का चलेगा पता

Sat, 13 Sep 2025 11:22 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 13 Sep 2025 11:22 AM IST
सार

अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर का विकास खैर रोड के अलावा नोड टू में भी किया जा रहा है, जिससे यहां रक्षा उत्पादन को और बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
Special radars in Aligarh Defense Corridor
खैर रोड स्थित डिफेंस कॉरिडोर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के खैर रोड और अलहदादपुर में विकसित हो रहे डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में खास रडार भी बनाए जाएंगे। ये हवा, जमीन और समुद्र में दुश्मन के लक्ष्य और जहाजों की स्थिति का पता लगा सकेंगे।

विज्ञापन


इन रडार का उपयोग भारत की वायु रक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाने में किया जाएगा। इसके अलावा, यहां छोटे आग्नेयास्त्र (स्माल आर्म्स) भी बनाए जाएंगे, जिनमें लेजर तकनीक का इस्तेमाल होगा। दो चरणों में विकसित हो रहे डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के पहले चरण में 100 हेक्टेयर से अधिक जमीन पर काम चल रहा है। दूसरे चरण में 217 एकड़ जमीन विकसित की जा रही है।
विज्ञापन


पहले चरण में कुल 23 निवेशकों ने यूपीडा के साथ करार किया था, लेकिन अभी तक रक्षा कंपनियां वेरीविन डिफेंस, एमिटेक इंडस्ट्रीज आदि ने ही यहां अपना काम शुरू किया है, जबकि अन्य कंपनियां अपनी यूनिट स्थापित करने की प्रक्रिया में हैं। यह कॉरिडोर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और दिल्ली के करीब होने के कारण निवेशकों के लिए एक पसंदीदा स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ इस तरह के रडार होंगे

  • हवा में मौजूद लक्ष्यों की स्थिति का पता लगाने में मदद करने वाले।
  • लड़ाकू विमान, ड्रोन और मिसाइलों का पता लगाने वाले
  • वायु रक्षा प्रणाली में उपयोग किए जाने वाले और मौसम की स्थिति का पता लगाने में मदद करने वाले।
  • समुद्र में जहाजों की स्थिति का पता लगाने में मदद करने वाले
  • मिसाइलों और अन्य हथियारों को लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करने वाले।


रक्षा क्षेत्र में होगी आत्मनिर्भरता
अलीगढ़-आगरा क्षेत्र के डिफेंस कॉरिडोर के कार्यकारी अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर का विकास खैर रोड के अलावा नोड टू में भी किया जा रहा है, जिससे यहां रक्षा उत्पादन को और बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed