फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Special payment of sugarcane will be done in 120 days

120 दिन में कराएंगे गन्ने का श्ाेष भुगतान

Sat, 13 May 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 13 May 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, औद्योगिक विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं बलरामपुर और अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि योगी सरकार ने अपने 50 दिन के कार्यकाल में गन्ना किसानों को साढ़े छह हजार करोड़ रुपये का बकाया भुगतान कराया है। श्वेत पत्र लाकर शेष बचे किसानों को 120 दिन में  भुगतान दिला दिया जाएगा। तमाम अड़चनों के बावजूद 100 दिन में सड़कें गड्ढामुक्त दिखाई देंगी। खराब ट्रांसफार्मरों की समस्या दूर होगी। बजट सत्र से पहले आम जनता की आवश्यकता जानेंगे  और बजट में उनका निदान शामिल करेंगे। 
विज्ञापन



डीएम कक्ष में प्रेस से रूबरू होते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि गन्ना क्षेत्र एवं औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित है। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने एवं किसानों को वाजिब दाम समय से दिलाने के लिए हर प्रयास होगा। किसानों को उनकी उपज का 14 दिन के अंदर भुगतान मिल जाएगा। जो मिलें निर्धारित समय सीमा में भुगतान नहीं करेंगी, उन्हें ब्याज समेत भुगतान देना होगा। औद्योगिक विकास के लिए इंडस्ट्रीज की बिजली, पानी, सड़क समेत अन्य मूलभूत आवश्यकताओं पर  मंथन कर रहे हैं। जल्द ही इन समस्याओं को दूर कर प्रदेश  के उद्योगों को उन्नति के पथ  पर अग्रसारित किया जाएगा।  पीएम मोदी ने अपने वादे के अनुसार प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर किसानों के  36 हजार करोड़ रुपये माफ किए गए हैं। 
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनपद को जल्द ही खुले में शौच की समस्या से मुक्ति दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी की कोशिश है कि एक ही छत के नीचे किसी भी प्रमाणपत्र को बनवाने की सुविधा मिले। आलू पैदावार में अलीगढ़ प्रदेश में तीसरे नंबर पर है और स्वच्छता अभियान में दूसरे नंबर पर आया है। इन उपलब्धियों को और बेहतर करेंगे। जिला योजना के सवाल पर जवाब दिया कि उनकी अध्यक्षता में होने वाली बैठक के बाद नए सिरे से जिला योजना और उसका बजट तैयार होगा। सुरेश राणा ने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण योगी सरकार की पहली प्राथमिकता है। हम तहसील दिवसों को बेहतर बनाने तथा जनता की समस्याओं की जड़ तक जाने के लिए अफसरों के साथ मंथन कर रहे हैं। अफसरों को ताकीद दी गई है कि वे मुख्यालय से निकलकर गांवों में जाएं और जनता की समस्याओं का मर्म समझने की कोशिश करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्‍पताल में जाले-मच्छर देख भ्‍ाड़के मंत्री
दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल का निरीक्षण करने आए अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा अस्पताल में जाले, मच्छर और गंदगी देखकर भड़क गए। उन्होंने स्टाफ की क्लास ली और कहा कि जब अस्पताल इतना बेहतर है तो इंतजाम ठीक क्यों नहीं हैं? उन्होंने अस्पताल में गर्मी को ध्यान में रखते हुए हर संभव इंतजाम करने के निर्देश दिए।


शुक्रवार पूर्वाह्न 11.40 बजे सुरेश राणा दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचे। उनके आगमन से पहले ही प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह और एटा के सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया वहां पहुंच चुके थे। सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम, शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजीव राजा भी आ चुके थे। सुरेश राणा ने सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद ओपीडी के कक्षों में पहुंचे। ओपीडी में दीवारों पर लगे जाले और भिनभिना रहे मच्छरों को देखकर भड़क गए। अस्पताल प्रशासन से कहा कि क्या यही आपके इंतजाम हैं। प्रभारी मंत्री ने एक्स-रे, पैथोलॉजी मरीजों के वार्ड और इमरजेंसी का भ्रमण किया। व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा, एडी हेल्थ डॉ. गीता प्रधान, महापौर शकुंतला भारती, सीडीओ डीएस सचान, एडीएम सिटी एसबी सिंह, सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल, अस्पताल की सीएमएस डॉ. याचना शर्मा, डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed