{"_id":"616f205fe88d1735ed3bef0e","slug":"special-communicable-disease-control-campaign-launched-city-office-news-ali276155426","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण रैली को झंडी दिखाते सीडीओ।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम बारिश से संचारी रोगों का खतरा बढ़ने के दृष्टिगत तीसरे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान का मंगलवार को शुभारंभ हो गया। प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअली अभियान का शुभारंभ किया। जबकि स्थानीय स्तर पर सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि असमय हो रही अतिवृष्टि से अभी रोगों का खतरा बना हुआ है। 15 नवंबर तक हमें पूरी सावधानी बरतनी होगी। विशेष रूप से जल जमाव को रोकना होगा ताकि मच्छर न पनपें। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 19 अक्तूबर से 17 नवंबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 19 अक्तूबर से 01 नवंबर तक दस्तक अभियान पूरे प्रदेश में संचालित किया जाएगा।
स्थानीय स्तर पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने विकास भवन में हरी झंडी दिखाकर किया। सीडीओ ने चिकित्सकों, आशा कार्यकर्ताओं एवं जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में डेंगू के प्रकोप को देखते हुए अपने घर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। कूलर एवं फ्रिज को साफ रखें। रैली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आनंद उपाध्याय, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम संदीप केला, एसीएम द्वितीय अंजुम बी, डीएमओ डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
प्रशासन ने जारी किए संपर्क सूत्र
- शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में संचारी रोग के संबंध में कोई भी व्यक्ति सूचना दे सकता है। उस व्यक्ति को तत्काल राहत मुहैया कराई जाएगी।
ग्रामीण एरिया
- 8923 936171, 8923937174, 8923936385, 8923936212, 8923936388।
शहरी एरिया
-8923 937144, 89239 36243, 89239 36466, 89239 36271, 89239 36218।