{"_id":"60ef35be8ebc3ee9b20f8f3e","slug":"sp-will-protest-in-all-tehsils-today-city-office-news-ali2681250173","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः सपा का आज सभी तहसीलों में होगा विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः सपा का आज सभी तहसीलों में होगा विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पद और ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में हुई कथित धांधली और मनमानी के आरोप लगा रहे सपाइयों का तहसील स्तर पर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन बृहस्पतिवार को होगा। अलीगढ़ की पांच तहसीलों कोल, गभाना, इगलास, अतरौली, खैर में ये धरना प्रदर्शन सुबह 11 से 12 बजे के बीच होगा। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बुधवार को जिला कार्यालय में बैठक कर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में पार्टी के सभी जिला उपाध्यक्ष, महासचिव और अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी और महानगर महासचिव मनोज यादव ने भी अलग अलग इलाकों में संपर्क कर लोगों से धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कहा। इधर, पूर्व कबीना मंत्री ख्वाजा हलीम के पुत्र ख्वाजा हसन जिब्रान ने बुधवार को अपने आवास पर बैठक कर तहसील स्तर के धरना प्रदर्शन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तहसील कोल और गभाना में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनावों में हुई धांधली जनता ने देखी है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को सिविल लाइन से सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता तहसील कोल में धरने में शामिल होंगे। बैठक में अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष शहजाद अल्वी, महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ गुलिस्ताना, शादाब जैदी, प्रभात कुमार सविता, चौधरी रईस, सादिक कुरैशी, डॉ.कमाल, जीनस अब्बासी, लाल मोहम्मद, चांद मियां, ज्योति कपूर, संगीता चौधरी, हबीब खान, जलालुद्दीन मलिक, पूनम, नाजऩीन सैयद, सितारा बेगम, मेराज जहां, परवीन बेगम, सबा खान, गुलजार अहमद, कामिनी कपूर, ज्योति कपूर आदि मौजूद रहे।