{"_id":"68a06ac01a0ad363e90dbaf4","slug":"sp-rajya-sabha-member-ramji-lal-suman-met-amu-students-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: यूनिवर्सिटी पहुंचे सपा नेता रामजीलाल सुमन, शुल्क वृद्धि और छात्र संघ चुनाव का मुद्दा उठाएंगे संसद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: यूनिवर्सिटी पहुंचे सपा नेता रामजीलाल सुमन, शुल्क वृद्धि और छात्र संघ चुनाव का मुद्दा उठाएंगे संसद में
Sat, 16 Aug 2025 04:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 16 Aug 2025 04:56 PM IST
सार
सपा नेता रामजीलाल सुमन ने यूनिवर्सिटी के बाबे सैयद पर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से मुलाकात की और शुल्क वृद्धि छात्र संघ चुनाव सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहे धरने को समर्थन भी दिया।
विज्ञापन
एएमयू छात्रों से जानकारी लेते सपा नेता रामजीलाल सुमन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में शुल्क वृद्धि, छात्रसंघ चुनाव सहित अन्य मुद्दों को राज्यसभा में उठाएंगे। 16 अगस्त को वह भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से बाब-ए-सैयद के बाहर मुलाकात की। सांसद ने शुल्क वृद्धि छात्र संघ चुनाव सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहे धरने को समर्थन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई ऐसी समस्या नहीं है, जो बातचीत के जरिये हल ना हो सके, बशर्ते, नीयत ठीक होनी चाहिए। पहले राजा-महाराजाओं में जंग के बाद सुलह हो जाती थी। इसलिए इन बच्चों के साथ अच्छा सुलूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के संघर्ष के बावजूद भी यूनिवर्सिटी का कोई सक्षम अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया। इसलिए सपा का सिपाही होने के नाते वो समर्थन देने आए हैं।
विज्ञापन