{"_id":"690a62105e958db53e063980","slug":"sp-office-surrounded-due-to-lack-of-action-aligarh-news-c-56-1-hts1004-139828-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कार्रवाई न होने पर घेरा एसपी कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कार्रवाई न होने पर घेरा एसपी कार्यालय
Wed, 05 Nov 2025 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री को फोन पर धमकी देने और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं भडक़ाऊ पोस्ट के मामले में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसपी कार्यालय का घेराव किया। एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने 16 अक्तूबर को फोन पर धमकी मिलने का मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि 14 अक्तूबर की दोपहर लगभग एक बजे फोन पर उन्हें धमकाया गया था। इस मामले में कोतवाली सदर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। उनका आरोप है कि इस प्रकरण में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट वायरल कर भड़काया जा रहा है। प्रवीन खंडेलवाल के साथ मंगलवार की सुबह विहिप पदाधिकारी व कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। पुलिस पर मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने इन लोगों को समझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं पोस्ट मामले में भी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।