फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP delegation reached Bahadurgarhi

युवक हत्याकांड: बहादुरगढ़ी पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल, परिजन से मिले, उठाए सहायता राशि-नाबालिग आरोपी पर सवाल

Sat, 22 Jun 2024 02:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 02:41 PM IST
सार

सपा प्रतिनिधिमंडल के नेता रामजीलाल सुमन ने मृत युवक के परिजनों को आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी परिजनों के साथ है। मामले की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी जाएगी। डीआईजी एवं डीएम से बात कर परिजनों को न्याय दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
SP delegation reached Bahadurgarhi
बहादुरगढ़ी में मृतक के परिवार वालों से बात करते सपा नेता रामजीलाल सुमन - फोटो : संवाद

विस्तार

अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ी निवासी युवक गौरव पुत्र राकेश कुमार की हत्या के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल परिजन से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन व अलीगढ़ के पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह सहित सपा के वरिष्ठ नेताओं ने सांत्वना दी। प्रतिनिधि मंडल ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। 

विज्ञापन

विज्ञापन

मृतक के परिवार वालों ने सपा प्रतिनिधिमंडल को बताय कि पुलिस की लापरवाही के चलते दबंगों ने उनके बेटे कर हत्या कर दी। पुलिस गुमराह कर रही है। जब शव नानऊ नहर से बरामद हुआ तो पुलिस ने मौके पर नहीं बुलाया। शव को पोस्टमार्टम हाउस पर भेज दिया, उसके बाद शव मिलने की सूचना दी गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। एससी-एसटी एक्ट लगने के बाद भी अभी तक परिजनों को सहायता राशि नहीं दिलवाई गई। हाजिर हुए आरोपी को पुलिस नाबालिग बता रही है।अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन भयभीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वालों से जानकारी के बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बरला से बात की। सीओ सर्जना सिंह ने बताया कि हत्या में नामजद आरोपी अरुण उर्फ अन्ना पुत्र सुनील उर्फ पोपी स्वामी की काफी तलाश की गई थी। उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दूसरे आरोपी विकास पुत्र बालिस्टर उर्फ झम्मन निवासी भटौला थाना हरदुआगंज को 22 जून को ही जेल भेजा गया है। घटना की विवेचना अभी चल रही है। पूछताछ के लिए आरोपी अरुण को रिमांड पर लाया जाएगा। 

सपा नेता रामजीलाल सुमन ने मृत युवक के परिजनों को आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी परिजनों के साथ है। मामले की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी जाएगी। डीआईजी एवं डीएम से बात कर परिजनों को न्याय दिलाया जाएगा। सपा प्रतिनिधि मंडल में सपा के पूर्व चेयरमैन व जिला कोषाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, शिशुपाल सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र सिंह यादव, पूर्व महासचिव कुंवर बहादुर बघेल, अज्जू इशाक, राजीव यादव, मिठाई लाल, पूजा गौतम, रंजीत चौधरी, बाबू सिंह घनगर, पूरनमल प्रजापति, अब्दुल हमीद घोसी, मनोज यादव, सुशील यादव, मूलचंद बघेल, बादशाह खान आद मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed