{"_id":"671a324dbaadf71a0b06afef","slug":"sp-candidate-dr-charu-kain-for-khair-by-election-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर उपचुनाव: सपा ने डॉ चारु कैन को बनाया प्रत्याशी, टिकट मिलने के बाद भाजपा में हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर उपचुनाव: सपा ने डॉ चारु कैन को बनाया प्रत्याशी, टिकट मिलने के बाद भाजपा में हलचल
Thu, 24 Oct 2024 05:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 24 Oct 2024 05:11 PM IST
सार
सपा प्रत्याशी डॉ चारु कैन अलीगढ़ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू की पुत्रवधू हैं। इनका मायका भी राजनीति से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी डॉ चारु कैन
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खैर उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने बसपा, भाजपा के बाद अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सपा ने डॉ चारु कैन को टिकट दी है। डॉ चारु कैन के पहले कांग्रेस से टिकट पाने के प्रयास में थीं। उन्हें सपा से टिकट मिलने के बाद भाजपा में हलचल शुरू हो गई है। कल 25 अक्तूबर को डॉ चारु कैन पर्चा दाखिल करेंगी।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने डॉ चारु कैन को खैर विधानसभा से उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने आज गाजियाबाद और खैर सीट से अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। 5 अक्तूबर को डॉ चारु कैन के कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने की खबरें सामने आईं थीं। जिसके बाद उन्होंने खैर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार भी शुरू कर दिया था। वह कांग्रेस से टिकट पाने के लिए प्रयासरत थीं। जब कांग्रेस के खैर में उपचुनाव न लड़ने की बात सामने आई, तो उनके टिकट पाना संशय में दिखने लगा। आज समाजवादी पार्टी ने खैर उपचुनाव से डॉ चारु कैन को अपना प्रत्याशी बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ चारु कैन की रही पृष्ठभूमि राजनीतिक
सपा प्रत्याशी डॉ चारु कैन अलीगढ़ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू की पुत्रवधू हैं। इनका मायका भी राजनीति से जुड़ा बताया जा रहा है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 24, 2024
चारू को मिले थे 65 हजार से अधिक मत
खैर विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी रहीं चारू केन को 65,302 मत मिले थे। खैर विधानसभा क्षेत्र रालोद का गढ़ माना जाता है। यहां पर रालोद के प्रत्याशी भगवती प्रसाद सूर्यवंशी 41,644 मत पाकर तीसरे नंबर पर थे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू की पुत्रवधू चारू केन के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी का फायदा मिल सकता है।