फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   'SP, BSP and Congress Fuse Transformer'

‘सपा, बसपा और कांग्रेस फ्यूज ट्रांसफार्मर’

Sat, 21 Oct 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 21 Oct 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
'SP, BSP and Congress Fuse Transformer'
सर्किट हाउस में शिलान्यास करते नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : Amar Ujala
नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सपा, बसपा एवं कांग्रेस फ्यूज ट्रांसफार्मर हैं। इनसे न तो बिजली, पंखा चल सकते हैं और न बल्ब जल सकते हैं। जबकि भाजपा चालू ट्रांसफार्मर है। इसके अलावा शहरों को साफ-सुथरा रखने के लिए उन्होंने नागरिकों का सहयोग मांगा। इसके लिए प्रदेश भर में प्रत्येक वार्ड में एक समिति बनाने की योजना का भी उन्होंने खुलासा किया।  
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना शुक्रवार को यहां सर्किट हाउस में 73.80 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने पहुंचे थे। उन्होंने 23 विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं तीन योजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले हड़बड़ी में योजनाओं का लोकार्पण करने पहुंचे खन्ना ने कहा कि सिर्फ नगर निगम कर्मचारियों के भरोसे स्वच्छता संभव नहीं है। इसके लिए शहरवासियों का सहयोग जरूरी है। केला, मूंगफली के छिलके, गुटखा एवं सिगरेट का पैकेट कहां फेंके, इसकी समझ लोगों को भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड में एक समिति बनाने की योजना है। इसमें कम से कम सात और अधिक से अधिक 15 सदस्य होंगे। प्रत्येक शनिवार को नगर विकास विभाग ने दो घंटे सफाई की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नागरिकों से उत्तर प्रदेश को इंदौर (देश का सबसे साफ-सुथरा शहर) बनाने एवं इसकी शुरुआत अलीगढ़ से करने का आह्वान किया। नगर विकास मंत्री ने कहा कि जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है, सुव्यवस्था का युग प्रारंभ हुआ है। अलीगढ़ में पांच पार्कों के लिए तीन करोड़ रुपये दिए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने इगलास नगर पालिका के 15 कर्मचारियों को आवास आवंटन प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। कहा कि 2018 तक मानक के अनुसार प्रत्येक नागरिक को पानी उपलब्ध कराएंगे। सड़कों को गड्ढामुक्त बनाएंगे।


इस अवसर पर सांसद सतीश गौतम, जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, विधायक अनिल पाराशर, संजीव राजा, रवेंद्र पाल सिंह, ठाकुर दलवीर सिंह, राजवीर दिलेर, अनूप वाल्मीकि, मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, सीडीओ दिनेश चंद्र, नगर आयुक्त संतोष शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed